Logo
election banner
IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में सरफराज खान ने अर्धशतक जड़ा। मुकाबले की पहली पारी में भी उन्होंने अर्धशतक लगाया था।

IND vs ENG 3rd Test: इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट की दूसरी पारी में सरफराज खान ने 65 गेंदों पर अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 72 गेंदों पर नाबाद 68 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 6 चौके और 3 छक्के जड़े। भारत ने दूसरी पारी 430 रन पर घोषित कर दी। पहली पारी के आधार पर भारत को 557 रनों की बढ़त मिली। मुकाबले की पहली पारी में भी सरफराज ने अर्धशतक लगाया था। हालांकि, वह दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए थे। पहली पारी में सरफराज ने 66 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 9 चौके और 1 छक्का लगाया था। रवींद्र जडेजा और सरफराज के बीच तालमेल में कमी देखने को मिली थी, यही कारण था कि सरफराज रन आउट हो गए थे।

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd Test: यशस्वी जायसवाल ने रच दिया इतिहास, टेस्ट इनिंग में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

डेब्यू टेस्ट में बनाया यह कीर्तिमान

सरफराज अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेल रहे हैं। अनिल कुंबले ने उन्हें डेब्यू कैप सौंपी थी। वह भारत की ओर से टेस्ट डेब्यू करने वाले 311वें खिलाड़ी हैं। सरफराज की पारी के दौरान कभी भी ऐसा नहीं लगा है कि वह अपना डेब्यू टेस्ट खेल रहे हैं। उन्होंने दोनों ही पारियों में वनडे के अंदाज में बल्लेबाजी की है। सरफराज अब डेब्यू टेस्ट की दोनों पारियों में 50+ स्कोर बनाने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज भी बन गए हैं। इससे पहले दिलावर हुसैन, सुनील गावस्कर और श्रेयस अय्यर यह कारनामा कर चुके हैं। 

टेस्ट डेब्यू में भारत के लिए दोनों पारियों में 50+ स्कोर

  • दिलावर हुसैन: 59 और 57 बनाम इंग्लैंड- कोलकाता, 1934
  • सुनील गावस्कर: 65 और 67* बनाम वेस्टइंडीज-  पोर्ट ऑफ स्पेन 1971
  • श्रेयस अय्यर: 105 और 65 बनाम न्यूजीलैंड-  कानपुर 2021
  • सरफराज खान: 62 और 50* बनाम इंग्लैंड-  राजकोट 2024

पहली पारी में जड़ी थी सबसे तेज फिफ्टी
पहली पारी में सरफराज ने 48 गेंदों पर अर्धशतक लगाया था। इसके साथ ही वह डेब्यू टेस्ट में संयुक्त रूप से सबसे तेज हाफ सेंचुरी लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए थे। ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने 2017 में श्रीलंका में खिलाफ डेब्यू टेस्ट में 48 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया था। शिखर धवन ने 2013 में अपने डेब्यू टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50 गेंदों पर फिफ्टी जड़ी थी। इसके अलावा पृथ्वी शॉ ने 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 56 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 3rd Test: यशस्वी जायसवाल के छक्के ने कर दिया बड़ा नुकसान, अब सामने आई तस्वीरें

5379487