Logo
election banner
ICC Men's ODI Team of the Year घोषित हुई है। इसमें भारत के एक-दो नहीं बल्कि 6 खिलाड़ियों को जगह मिली है। रोहित शर्मा को कप्तान बनाया गया है। वहीं, वनडे विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के 2 खिलाड़ियों को जगह मिली है।

ICC Mens ODI Team Of The Year of 2023 : आईसीसी ने मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर घोषित की है। रोहित शर्मा इस टीम के कप्तान बनाए गए हैं। इस टीम में भारत के कुल 6 खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें रोहित के अलावा शुभमन गिल, विराट कोहली, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी को जगह मिली है।

मेंस वनडे टीम ऑफ द ईयर में विश्व कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम के केवल 2 खिलाड़ियों को ही जगह मिली है। इसमें ट्रेविस हेड और एडम जाम्पा शामिल हैं। पाकिस्तान के एक भी खिलाड़ी इस टीम में नहीं है।  

वहीं, साउथ अफ्रीका के भी दो खिलाड़ियों को आईसीसी की वनडे टीम ऑफ द ईयर में जगह मिली है। ये दो खिलाड़ी हैं- हेनरिक क्लासेन और ऑलराडउंडर मार्को यानसेन। इसके अलावा न्यूजीलैंड के एक खिलाड़ी, डेरिल मिचेल भी टीम में जगह बनाने में सफल रहे हैं।

इससे पहले, सोमवार को आईसीसी ने टी20 टीम ऑफ द ईयर घोषित की थी। इसमें भी भारतीय खिलाड़ियों का ही जलवा था। इस टीम के कप्तान भारत के सूर्यकुमार यादव थे। टी20 टीम ऑफ द ईयर में कुल 4 भारतीत खिलाड़ी शामिल थे। 

रोहित ने पिछले साल वनडे में 1255 रन बनाए थे
रोहित शर्मा ने पिछले साल वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 52 की औसत से 1255 रन ठोके थे। रोहित ने वनडे विश्व कप में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में 131 रन की पारी खेली थी। वनडे टीम ऑफ द ईयर में रोहित के सलामी जोड़ीदार के रूप में शुभमन गिल को जगह दी गई है। गिल के लिए भी पिछला साल अच्छा रहा था। 

गिल ने पिछले साल वनडे में दोहरा शतक ठोका था
गिल ने पिछले साल की शुरुआत में ही न्यूजीलैंड के खिलाफ हैदराबाद वनडे में 149 गेंद में 208 रन की पारी खेली थी। उन्होंने पिछले साल वनडे में 5 शतक ठोके थे। गिल ने 2023 में वनडे में 1584 रन बनाए थे। 

कोहली ने पिछले साल 6 वनडे शतक ठोके थे
विराट कोहली के लिए 2023 यादगार रहा था। उन्होंने कैलेंडर ईय़र में वनडे में 1377 रन बनाए हैं। कोहली ने 2023 में वनडे में 6 शतक जमाए थे और विश्व कप के दौरान सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय शतकों के सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

कुलदीप ने पिछले साल सबसे अधिक 49 विकेट झटके थे
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज के लिए भी 2023 अच्छा रहा था। उन्होंने 25 मैच में कुल 44 विकेट झटके थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ एशिया कप के फाइनल में 21 रन देकर 6 विकेट झटके थे। वहीं, कुलदीप यादव ने 2023 में सबसे अधिक 49 विकेट लिए थे।   

ICC Mens ODI Team Of The Year of 2023 : रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ट्रेविस हेड, विराट कोहली, डेरिल मिचेल, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), मार्को यानसेन, एडम जाम्पा, मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव और मोहम्मद शमी। 

5379487