Logo
Rohit Sharma: रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खास कीर्तिमान अपने नाम किया। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 21 रन बनाते ही उनके टेस्ट में 4,000 रन पूरे हुए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 17वें भारतीय बल्लेबाज हैं।

Rohit Sharma: रांची में खेले जा रहे चौथे टेस्ट की दूसरी पारी में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने खास कीर्तिमान अपने नाम किया। इंग्लैंड के खिलाफ दूसरी पारी में 21 रन बनाते ही उनके टेस्ट में 4,000 रन पूरे हुए। वह इस उपलब्धि को हासिल करने वाले 17वें भारतीय बल्लेबाज हैं। पूर्व भारतीय हेड कोच रवि शास्त्री और पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू भी अपने टेस्ट करियर में 4,000 रन नहीं बना सके। शास्त्री ने 80 टेस्ट में 3830 रन और सिद्धू ने 51 टेस्ट में 3202 रन बनाए थे।

रोहित शर्मा ने 100 पारियों का सहारा लिया

रोहित शर्मा ने टेस्ट की 100 पारियों में इस उपलब्धि को हासिल किया। वह टेस्ट में 9वें सबसे कम पारियों में 4,000 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज भी हैं। तीसरे दिन स्टंप तक रोहित शर्मा दूसरी पारी में 27 गेंदों पर 24 रन बनाकर नाबाद हैं। इससे पहले चौथे टेस्ट की पहली पारी में उनका बल्ला नहीं चला था। भारतीय कप्तान ने 9 गेंदों पर 2 रन बनाए थे। रोहित ने अपने टेस्ट करियर के पहले 1,000 रन के लिए 33 पारियों का सहारा लिया था। इसके बाद उन्होंने अगले 1,000 रन 18 पारियों में 2001 से 3000 रन 23 पारियों में और 3001 से 4000 रन 26 पारियों में बनाए।

टेस्ट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज

  • सचिन तेंदुलकर: 15921 रन
  • राहुल द्रविड़: 13265 रन
  • सुनील गावस्कर: 10122 रन
  • विराट कोहली: 8848 रन
  • वीवीएस लक्ष्मण: 8781 रन
  • वीरेंद्र सहवाग: 8503 रन
  • सौरव गांगुली: 7212 रन
  • चेतेश्वर पुजारा: 7195 रन
  • दिलीप वेंगसरकर: 6868 रन
  • मोहम्मद अजहरुद्दीन: 6215 रन
  • गुंडप्पा विश्वनाथ: 6080 रन
  • कपिल देव: 5248 रन
  • अजिंक्य रहाणे: 5077 रन
  • महेंद्र सिंह धोनी: 4876 रन
  • मोहिंदर अमरनाथ: 4378 रन
  • गौतम गंभीर: 4154 रन
  • रोहित शर्मा: 4003* रन

ये भी पढ़ें: Sobhana Asha: पिता ड्राइवर, बेटी ने विमेंस प्रीमियर लीग में रचा इतिहास; पढ़ें संघर्ष से सफलता तक का सफर

भारत के लिए सबसे तेज 4000 टेस्ट रन
79 पारी - वीरेंद्र सहवाग
81 पारी - सुनील गावस्कर
84 पारी - राहुल द्रविड़
84 पारी - चेतेश्वर पुजारा
86 पारी - सचिन तेंदुलकर
88 पारी - मोहम्मद अजहरुद्दीन
89 पारी - विराट कोहली
96 पारी - गुंडप्पा विश्वनाथ
96 पारी - गौतम गंभीर
99 पारी - मोहिंदर अमरनाथ
100 पारी - रोहित शर्मा

इंग्लैंड के खिलाफ 1,000 रन पूरे
मुकाबले में 11 रन बनाते ही रोहित शर्मा के इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 1,000 रन पूरे हुए। उनके पहले सचिन तेंदुलकर (2535), सुनील गावस्कर (2483), विराट कोहली (1991), राहुल द्रविड़ (1950), गुंडप्पा विश्वनाथ (1880), चेतेश्वर पुजारा (1778), दिलीप वेंगसरकर (1589), कपिल देव (1355), मोहम्मद अजहरुद्दीन (1278), विजय मांजरेकर (1181), महेंद्र सिंह धोनी (1157), फारुख इंजीनियर (1113), रविचंद्रन अश्विन (1086) और रवि शास्त्री (1026) भी ऐसा कर चुके हैं। 

ये भी पढ़ें: IND vs ENG 4th Test: दूसरी पारी में रविचंद्रन अश्विन ने खोला पंजा, अनिल कुंबले के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की

5379487