Paris Olympics Indias Schedule Day 4: मनु-सरबजोत की जोड़ी से मेडल की उम्मीद, मुक्केबाज भी दिखाएंगे दम, जानें भारत का पूरा शेड्यूल

Paris Olympics 2024 Day 4 India schedule Manu bhaker sarabjot singh
X
Paris Olympics 2024 Day 4 India schedule Manu bhaker sarabjot singh
Paris Olympics 2024 Indias Schedule Day 4 : पेरिस ओलंपिक में मंगलवार के दिन हॉकी, मुक्केबाजी के अलावा बैडमिंटन में भारतीय खिलाड़ी चुनौती पेश करते नजर आएंगे। मेंस हॉकी टीम पूल-बी में आयरलैंड से भिड़ेगी।

नई दिल्ली। भारत के लिए पेरिस ओलंपिक का तीसरा दिन (सोमवार) को उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। भारतीय निशानेबाजों से तीसरे दिन मेडल की उम्मीद थी। लेकिन, न तो रमिता जिंदल और न ही अर्जुन बाबुता एयर राइफल इवेंट में पदक जीत सके। अर्जुन जरूर चौथे स्थान पर रहे। सोमवार को मनु भाकर और सरबजोत सिंह ने 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम इवेंट के फाइनल के लिए क्वालिफाई किया, जिससे चौथे दिन जरूर एक मेडल की आस जगी है। शूटिंग के अलावा भारतीय मेंस हॉकी टीम पर भी नजर रहेगी। पूल-बी में भारत की टक्कर आयरलैंड से होगी।

इसके अलावा भारतीय खिलाड़ी बैडमिंटन, मुक्केबाजी में भी चुनौती पेश करेंगे।बैडमिंटन में सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी मेंस डबल्स में और तनीषा क्रास्टो-अश्विनी पोनप्पा की जोड़ी वुमेंस डबल्स में अपने-अपने ग्रुप मैच खेलेगी। मुक्केबाजी में अमित पंघाल और प्रीति पवार दावेदारी पेश करेंगे।

पेरिस ओलंपिक के चौथे दिन भारत का शेड्यूल कुछ ऐसा रहेगा..

शूटिंग: मेंस ट्रैप क्वालिफिकेशन (दूसरा दिन): पृथ्वीराज तोंडाईमान (दोपहर 12:30 बजे से)
- वुमेंस ट्रैप क्वालिफिकेशन (पहला दिन): श्रेयसी सिंह, राजेश्वरी कुमारी (दोपहर 12:30 बजे से)
- 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम ब्रॉन्ज मेडल मैच: भारत बनाम कोरिया- मनु भाकर/सरबजोत सिंह और वोंहो ली/जिन ये ओह: ( 1 बजे से)

मेंस हॉकी: भारत बनाम आयरलैंड पूल-बी मैच: (शाम 4:45 बजे से)

तीरंदाजी: वुमेंस इंडिविजुअल 1/32 एलिमिनेशन राउंड: अंकिता भकत बनाम विओल्टा मिस्जोर (पोलैंड)- (शाम 5:15 बजे से)
- वुमेंस इंडिविजुअल 1/32 एलिमिनेशन राउंड: भजन कौर बनाम सिफा कमल (इंडोनेशिया)- (शाम 5:30 बजे से)
- मेंस इंडिविजुअल 1/32 एलिमिनेशन राउंड: धीरज बोम्मेदेवारा बनाम एडम ली (चेक रिपब्लिक)- (रात 10:45 बजे से)

बैडमिंटन: मेंस डबल्स: सात्विकसाईराज रेंकीरेड्डी/ चिराग शेट्टी बनाम अलफियन/अरिडियांटो (इंडोनेशिया)- (शाम 5:30 बजे से)
- वुमेंस डबल्स: तनिषा/पोनप्पा बनाम मपासा/यू (ऑस्ट्रेलिया)- (शाम 6:20 बजे से)

मुक्केबाजी: मेंस 51 किलो राउंड ऑफ-16: अमित पंघाल बनाम पैट्रिक चिन्येम्बा (जाम्बिया) (शाम 7:15 बजे से)
- वुमेंस 57 किलो राउंड ऑफ-32: जैस्मीन लेम्बोरिया बनाम नेस्टी पेटेसियो (फिलिपींस) (रात 9:20 बजे से)
- वुमेंस 54 किलो राउंड ऑफ-16: प्रीति पवार बनाम येनी मार्सेला एरियास (कोलंबिया) (रात 1:20 बजे से)

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story