Logo
IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 22 मार्च से IPL 2024 की शुरुआत होगी। IPL में डेथ ओवर्स (17-20) में महेंद्र सिंह धोनी गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हैं। वह लीग के इतिहास में डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं।

IPL 2024, MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 17वां सीजन शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। 22 मार्च से IPL 2024 की शुरुआत होगी। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने हाल ही में पहले 17 दिन का शेड्यूल ही जारी किया था। इस दौरान 4 डबल हेडर समेत कुल 21 मुकाबले खेले जाएंगे। लीग के पहले मैच में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) का सामना  रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) से होगा। यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। IPL में डेथ ओवर्स (17-20) में महेंद्र सिंह धोनी गेंदबाजों की जमकर कुटाई करते हैं। वह लीग के इतिहास में डेथ ओवर्स में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 

धोनी ने IPL में डेथ ओवर्स में बनाए 2632 रन
महेंद्र सिंह धोनी ने IPL में डेथ ओवर्स में अब तक 161 पारियों में 2632 रन बनाए हैं। इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 187.33 की रही है। डेथ ओवर्स में धोनी ने 198 चौके और 162 छक्के लगाए हैं। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर कीरोन पोलार्ड (1708), तीसरे पर एबी डिविलियर्स (1421), चौथे पर दिनेश कार्तिक (1364), 5वें पर रवींद्र जडेजा (1307), छठे पर रोहित शर्मा (1149), 7वें पर हार्दिक पांड्या (1086), 8वें पर विराट कोहली (1045), 9वें पर आंद्रे रसेल (969) और 10वें पर डेविड मिलर (906) हैं।। 

IPL में डेथ ओवर्स (17-20) में सर्वाधिक रन 

  • 2632 रन - महेंद्र सिंह धोनी
  • 1708 रन - कीरोन पोलार्ड
  • 1421 रन - एबी डिविलियर्स
  • 1364 रन - दिनेश कार्तिक
  • 1307 रन - रवींद्र जडेजा
  • 1149 रन - रोहित शर्मा
  • 1086 रन - हार्दिक पांड्या
  • 1045 रन - विराट कोहली
  • 969 रन- आंद्रे रसेल
  • 906 रन- डेविड मिलर

धोनी ने खेले सबसे ज्यादा मुकाबले
IPL में महेंद्र सिंह धोनी के प्रदर्शन की बात करें तो उन्होंने अब तक खेले 250 मैच की 218 पारियों में 38.79 की औसत और 135.91 की स्ट्राइक रेट से 5082 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 24 अर्धशतक लगाए हैं। लीग में उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 84 रन है। वह सबसे ज्यादा IPL मुकाबले खेलने वाले खिलाड़ी हैं। इसके अलावा वह लीग में 7वें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं। 

IPL में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • विराट कोहली: 7263 रन
  • शिखर धवन: 6617 रन
  • डेविड वॉर्नर: 6397 रन
  • रोहित शर्मा: 6211 रन
  • सुरेश रैना: 5528 रन
  • एबी डिविलियर्स: 5162 रन
  • महेंद्र सिंह धोनी: 5082 रन

IPL में सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी

  • महेंद्र सिंह धोनी: 250 मैच
  • रोहित शर्मा: 243 मैच
  • दिनेश कार्तिक: 242 मैच
  • विराट कोहली: 237 मैच
  • रवींद्र जडेजा: 226 मैच

ये भी पढ़ें: Rohit Sharma: विराट कोहली की जगह रोहित शर्मा को इसलिए सौंपी थी कप्तानी, सौरव गांगुली ने अब किया खुलासा

5379487