Logo
election banner
LSG vs MI Preview IPL 2024 : आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार शाम 7.30 बजे से लखनऊ में खेला जाएगा।

Lucknow Super Giants vs Mumbai Indians IPL 2024 Preview: आईपीएल 2024 का 48वां मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच मंगलवार शाम 7.30 बजे से लखनऊ के इकाना स्टेडियम में खेला जाएगा। दोनों ही टीमें इस मुकाबले को जीतना चाहेंगी। लखनऊ और मुंबई को अपने पिछले मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ सुपर जायंट्स को राजस्थान रॉयल्स ने शिकस्त दी थी। केएल राहुल की टीम इस मैच में 196 रन का बचाव नहीं कर पाई थी। 

दूसरी तरफ, मुंबई इंडियंस पिछले मैच में दिल्ली के ओपनर जेक फ्रेजर की तूफानी पारी में उड़ गई थी। दिल्ली ने 257 रन ठोके थे। मुंबई इंडियंस इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 247 रन बना पाई थी और 10 रन से मैच हार गई थी। ऐसे में दोनों ही टीमें जीत कर लय हासिल करना चाहेंगी। आईपीएल 2024 के पॉइंट्स टेबल में मुंबई इंडियंस 9 मैच में तीन मुकाबले जीते हैं और 6 गंवाए हैं। वहीं, लखनऊ सुपर जायंट्स अंक तालिका में 9 में से पांच मैच जीतकर 5वें स्थान पर है। 

हेड टू हेड

लखनऊ सुपर जायंट्स और मुंबई इंडियंस के बीच आईपीएल में अबतक 4 मैच खेले गए हैं। इसमें से तीन में लखनऊ ने जीत हासिल की है। 

लखनऊ सुपर जायंट्स की ताकत बल्लेबाजी
लखनऊ सुपर जायंट्स की ताकत उसकी बल्लेबाजी है। केएल राहुल, निकोलस पूरन लगातार रन बना रहे हैं। वहीं, मार्कस स्टोइनिस भी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ नाबाद 124 रन ठोककर लय हासिल कर चुके हैं। राहुल ने 9 मैच में 378 रन बनाए हैं। वहीं, पूरन ने 9 मैच में 291 रन बनाए हैं। ऐसे में मुंबई के खिलाफ मुकाबले में भी इन दोनों पर बड़ी जिम्मेदारी होगी।  

मुंबई की ताकत भी बल्लेबाजी
मुंबई इंडियंस की भी आईपीएल 2024 में ताकत उसकी बल्लेबाजी ही है। रोहित शर्मा और तिलक वर्मा टीम के लिए लगातार रन बना रहे। तिलक ने 9 मैच में तीन अर्धशतक की मदद से 336 रन बनाए हैं। रोहित ने 9 मैच में 311 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार यादव भी लय में हैं। 

हार्दिक पंड्या बतौर कप्तान और खिलाड़ी फिसड्डी
हार्दिक पंड्या आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर रहे। लेकिन, वो बतौर कप्तान और खिलाड़ी अबतक फिसड्डी साबित हुए हैं। उन्होंने 9 मैच में 197 रन बनाए हैं। वहीं, गेंदबाजी में उन्होंने 56 की औसत से 4 विकेट लिए हैं और उनका इकोनॉमी रेट 12 का है। 

5379487