Logo
election banner
IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए ऑक्शन होने के बाद खिलाड़ियों को मिलने वाले पैसे की तस्वीर साफ हो गई है। इस बार सबसे ज्यादा पैसा कमाने वालों में 4 विदेशी और 1 भारतीय खिलाड़ी रहेगा।

IPL 2024: आईपीएल 2024 के लिए 19 दिसंबर (मंगलवार) को ऑक्शन किया गया था। इसके बाद से ही सभी टीमों के खिलाड़ियों की तस्वीर लगभग साफ हो गई है। अब टूर्नामेंट की तैयारियां शुरू हो गई हैं। आईपीएल के फैंस को इस बात को लेकर जरूर उत्सुकता होगी कि आखिर इस बार लीग में खेलने वाले सबसे महंगे 5 खिलाड़ी कौन से हैं। आप भी अगर ये जानना चाहते हैं तो हम आपको बताएंगे कि इस लिस्ट में वो कौन-कौन से खिलाड़ी हैं जो इस सीजन में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले हैं। बता दें कि आईपीएल का अगली सीजन मार्च से लेकर मई 2024 के बीच में खेला जाना है। 

टॉप 5 में नहीं धोनी, कोहली, रोहित
भारतीय फैंस को ये जानकर थोड़ी निराशा हो सकती है कि इस बार सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों में 4 विदेशी और सिर्फ 1 ही भारतीय है। सबसे ज्यादा कमाई के मामले में एमएस धोनी, विराट कोहली और रोहित शर्मा से आगे ये सभी खिलाड़ी निकल गए हैं। इस बार आईपीएल ऑक्शन में बीते कई रिकॉर्ड टूट गए और खिलाड़ियों को ऊंची कीमत में खरीदने का रिकॉर्ड बन गया है। 

स्टार्क, कमिंस पर बरसा पैसा
आईपीएल 2024 के ऑक्शन में इस बार दो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों मिशेल स्टार्क और पैट कमिंस पर फ्रेंचाइज़ी ने जमकर पैसा बरसाया है। कोलकाता नाईट राइडर्स ने मिशेल स्टार्क को सबसे महंगी कीमत में 24.75 करोड़ में खरीदा, वहीं पैट कमिंस को सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.50 करोड़ में टीम का हिस्सा बनाया। तीसरे नंबर पर इंग्लैंड के स्टार ऑलराउंडर सैम कुरेन सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ी होंगे।

सैम कुरने को पंजाब किंग्सने 18.50 करोड़ रुपये में खरीदा था। चौथे नंबर पर भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी कैमरन ग्रीन रहेंगे। उन्हें आईपीएल 2023 में मुंबई इंडियंस ने 17.50 करोड़ में खरीदा था। हालांकि बाद में मुंबई ने ग्रीन को ट्रांसफर विंडो के तहत ट्रेड करते हुए आरसीबी को सेल आउट कर दिया था। 

टॉप फाइव में सिर्फ एक भारतीय
आईपीएल में सबसे ज्यादा कमाई करने वाले खिलाड़ियों की सूची में एकमात्र भारतीय खिलाड़ी केएल राहुल हैं। उन्हें 2022 में लखनऊ सुपर जायंट्स ने 17 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस बार भी उन्हें इतनी ही सैलरी मिलेगी। वहीं दूसरी ओर विराट कोहली को 15 करोड़, रोहिता शर्मा को 16 करोड़ और एमएस धोनी को 12 करोड़ सैलरी के तौर पर मिलेंगे। 

5379487