Logo
election banner
IPL 2024 Auction: आईपीएल 2024 के ऑक्शन में पैट कमिंस लीग के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। उन्हें सनराइजर्स हैदराबाद ने 20.5 करोड़ में खरीदा।

Pat Cummins Second Most Costliest Player in IPL History: ऑस्ट्रेलिया को वनडे वर्ल्ड कप जिताने वाले कप्तान पैट कमिंस को खरीदने के लिए जमकर बोली लगी। वो आईपीएल के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। कमिंस को आईपीएल 2024 के ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने 20 करोड़ 50 लाख रुपये में खरीदा। कमिंस लीग के इतिहास के पहले खिलाड़ी हैं, जिसने 20 करोड़ का बैरियर तोड़ा।

इससे पहले, इंग्लैंड के ऑलराउंडर सैम करेन आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। आईपीएल 2023 के मिनी ऑक्शन में पंजाब किंग्स ने करेन को 18.50 करोड़ रुपये में अपने साथ जोड़ा था। उनकी बेस प्राइस 2 करोड़  थी। कमिंस का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये ही था। यानी उनको अपनी बेस प्राइस से 10 गुना अधिक कीमत मिली।

कमिंस को बेस प्राइस से 10 गुना कीमत मिली
कमिंस के लिए चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच बोली शुरू हुई। जैसे ही बोली बढ़ी, सीएसके, मुंबई इंडियंस के साथ ही रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी इसमें कूद गई। हालांकि, कमिंस को खरीदने की आखिरी लड़ाई आरसीबी और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हुई। आखिर में हैदराबाद टीम ने कमिंस को 20.50 करोड़ में खरीद लिया।

कमिंस आईपीएल 2023 में नहीं खेले थे
कमिंस इंटरनेशनल क्रिकेट पर ध्यान केंद्रित करने के लिए आईपीएल 2023 में नहीं खेले थे। उनकी पिछली ऑक्शन प्राइस 15.50 करोड़ रुपये थी, जब कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 2020 में खरीदा था।

कमिंस ने आईपीएल में अबतक खेले 42 मैच में कुल 45 विकेट लिए हैं। उन्होंने एक बार 4 विकेट लेने का कारनामा किया है। वो पिछली बार 2022 में आईपीएल खेले थे। तब उन्होंने 5 मैच में 7 विकेट झटके थे। कमिंस आईपीएल में 3 अर्धशतक की मदद से 379 रन भी बना चुके हैं। 

5379487