Logo
election banner
IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 23 फरवरी से रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल जाएगा। सीरीज में 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम की नजर इस मुकाले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी।

IND vs ENG 4th Test: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैचों की सीरीज का चौथा मुकाबला शुक्रवार, 23 फरवरी से रांची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में खेल जाएगा। सीरीज में 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम की नजर इस मुकाले को जीतकर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी। दूसरी ओर इंग्लिश टीम सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी। रांची टेस्ट में रविचंद्रन अश्विन, यशस्वी जायसवाल से लेकर इंग्लिश तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन रिकॉर्ड्स का अंबार लगा सकते हैं। आइए इन्हीं रिकॉर्ड्स के बारे में जानते हैं। 

अश्विन तोड़ सकते कुंबले का रिकॉर्ड
भारतीय मैदानों पर सबसे ज्यादा टेस्ट विकेट लेने का रिकॉर्ड अनिल कुंबले के नाम है। उन्होंने 63 मैच की 115 पारियों में 350 शिकार किए थे। इस सूची में दूसरे पायदान पर अश्विन (Ravichandran Ashwin) हैं। उन्होंने होम ग्राउंड पर अब तक खेले 58 टेस्ट की 113 पारियों में 348 सफलताएं प्राप्त की हैं। ऐसे में अगर अश्विन चौथे टेस्ट में 3 विकेट झटक लेते हैं तो कुंबले को भी पछाड़ देंगे।

भारतीय जमीं पर सर्वाधिक टेस्ट विकेट

  • अनिल कुंबले: 350
  • रविचंद्रन अश्विन: 348
  • हरभजन सिंह: 265
  • कपिल देव: 219
  • रवींद्र जडेजा: 206

ये भी पढ़ें: WPL 2024: 23 फरवरी से विमेंस प्रीमियर लीग का आगाज; जानिए कब, कहां और कैसे फ्री में देखें Live मुकाबले

कुंबले का यह रिकॉर्ड भी तोड़ सकते
रविचंद्रन अश्विन ने अपने करियर में अब तक खेले 98 टेस्ट में 34 बार 5 विकेट हॉल लेने का कारनामा किया है। ऐसे में वह अगर रांची टेस्ट की दोनों पारियों में 5-5 विकेट झटकते हैं तो अनिल कुंबले को पीछे छोड़ देंगे। दिग्गज स्पिनर कुंबले ने अपने टेस्ट करियर में 35 बार 5 विकेट हॉल लिया था। 

खास शतक लगा सकते अश्विन
भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट जेम्स एंडरसन (145) ने चटकाए हैं। अश्विन के पास एंडरसन के क्लब में शामिल होने का मौका है, इसके लिए उन्हें चौथे टेस्ट में सिर्फ 1 सफलता प्राप्त करनी होगी। अश्विन भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट में दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। उन्होंने 22 टेस्ट की 41 पारियों में 99 सफलताएं प्राप्त की हैं। 

भारत-इंग्लैंड टेस्ट में सबसे विकेट

  • जेम्स एंडरसन: 145
  • रविचंद्रन अश्विन: 99 
  • भागवत चन्द्रशेखर: 95
  • अनिल कुंबले: 92
  • बिशन बेदी: 85

53 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकती यशस्वी
यशस्वी जायसवाल के पास रांची टेस्ट में इतिहास रचने का मौका है। इस मुकाबले में यशस्वी दिग्गज भारतीय क्रिकेट सुनील गावस्कर का 53 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। इसके साथ ही वह एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन सकते हैं। दरअसल, एक टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज अभी सुनील गावस्कर हैं। उन्होंने साल 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक टेस्ट सीरीज में 774 रन बनाए थे। यशस्वी मौजूदा सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। उन्होंने 3 टेस्ट की 6 पारियों में 109.00 की औसत और 81.10 की स्ट्राइक रेट से 545 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 2 दोहरे शतक और 1 अर्धशतक लगाया है। गावस्कर का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए यशस्वी को अगले टेस्ट में 230 रन बनाने होंगे। 

हिटमैन बनाएंगे ये रिकॉर्ड
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 593 छक्के लगाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ अगर वह 7 सिक्स लगाते हैं तो अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 छक्के लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। इसके अलावा रोहित इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट में 1,000 रन भी पूरे कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ 13 रनों की दरकार है। 

इंटरनेशनल क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के

  • रोहित शर्मा: 593
  • क्रिस गेल: 553
  • शाहिद अफरीदी: 476
  • ब्रेडन मैकुलम: 398
  • मार्टिन गुप्टिल: 383

एक टेस्ट सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय

  • सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज (1971): 774 रन
  • सुनील गावस्कर बनाम वेस्टइंडीज (1978-79): 732 रन
  • विराट कोहली बनाम ऑस्ट्रेलिया (2014-15): 692 रन
  • विराट कोहली बनाम इंग्लैंड (2016): 655 रन
  • दिलीप सरदेसाई बनाम वेस्टइंडीज (1971): 642 रन

जेम्स एंडरसन इतिहास रचने से 4 शिकार दूर
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन (james anderson) ने अपने करियर में अब तक खेले 185 टेस्ट की 345 पारियों में 696 विकेट चटकाए हैं। रांची में अगर वह 4 शिकार करते हैं तो टेस्ट इतिहास में 700 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन जाएंगे। इस सूची में पहले पर मुथैया मुरलीधरन (800) और दूसरे पर शेन वॉर्न (708) हैं। इसके अलावा एंडरसन टेस्ट इतिहास में 700 विकेट चटकाने वाले पहले तेज गेंदबाज होंगे। 

टेस्ट में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • मुथैया मुरलीधरन: 800
  • शेन वॉर्न: 708
  • जेम्स एंडरसन: 696
  • अनिल कुंबले: 619
  • स्टुअर्ट ब्रॉड: 604

स्टोक्स पूरे कर सकते 200 विकेट
इंग्लिश कप्तान बने  स्टोक्स ने टेस्ट में 32.07 की औसत और 3.30 की इकॉनमी से 197 विकेट भी चटकाए हैं। ऐसे में अगर रांची टेस्ट में वह भारत के खिलाफ 3 शिकार करते हैं तो इस प्रारूप में उनके 200 विकेट पूरे हो जाएंगे। वह इंग्लैंड की ओर से टेस्ट में 200 विकेट लेने वाले 17वें गेंदबाज होंगे। रांची में स्टोक्स गेंदबाजी का अभ्यास भी कर रहे हैं। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि वह चौथे टेस्ट में गेंदबाजी में भी हाथ आजमा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Babar Azam: बाबर आजम ने तोड़ा विराट कोहली और क्रिस गेल का महारिकॉर्ड, टी20 क्रिकेट में हासिल की यह बड़ी उपलब्धि 

5379487