Logo
election banner
New Zealand vs Pakistan 1st T20I : न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन ने पाकिस्तान के नए टी20 कप्तान शाहीन अफरीदी के एक ओवर में 24 रन कूटे।

नई दिल्ली। पाकिस्तान की क्रिकेट टीम इस समय न्यूजीलैंड दौरे पर है। दोनों देशों के बीच 5 टी20 की सीरीज खेली जा रही, जिसका पहला मुकाबला ऑकलैंड में हो रहा। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी की और शुरुआत से ही कीवी बैटर्स ने पाकिस्तानी गेंदबाजों की जमकर धुनाई की। इस मुकाबले से शाहीन अफरीदी की कप्तानी का डेब्यू भी हो रहा। हालांकि, उनके लिए ये डेब्यू अच्छा नहीं रहा। 

न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन ने शाहीन अफरीदी की जमकर धुनाई की। न्यूजीलैंड की पारी का तीसरा ओवर पाकिस्तान के नए टी20 कप्तान शाहीन अफरीदी फेंकने आए। उनके इस ओवर की पहली पांच गेंद में ही एलन ने 24 रन कूट डाले।

अफरीदी के इस ओवर की पहली गेंद पर एलन ने मिडविकेट के ऊपर से हवाई फायर किया। गेंद सीधा बाउंड्री के पार जाकर गिरी। शाहीन की अगली 3 गेंद का भी यही हाल हुआ। तीनों पर एलन ने चौके मारे। अफरीदी की पहली 4 गेंद में ही 18 रन आ चुके थे। बता दें कि फिन एलन को आईपीएल 2024 के लिए हुई नीलामी में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by TVNZ+ (@tvnz.official)

अफरीदी ने पांचवीं गेंद भी फुल लेंथ फेंकी। इसपर एलन ने लॉग ऑन के ऊपर से छक्का लगा दिया। इस तरह अफरीदी के इस ओवर में एलन ने कुल 24 रन बटोरे। हालांकि, इसके बाद एलन आउट हो गए। हालांकि, न्यूजीलैंड को जैसी शुरुआत चाहिए थी, वैसी एलन दिला चुके थे। एलन ने महज 15 गेंद में 233 के स्ट्राइक रेट से 35 रन ठोके। एलन ने 3 चौके और 3 छक्के मारे थे। 

शाहीन अफरीदी ने हालांकि शुरुआत अच्छी की थी। उन्होंने मैच के पहले ओवर में ही न्यूजीलैंड के ओपनर डेवोन कॉनवे को चलता किया था। कॉनवे अपना खाता तक नहीं खोल पाए थे। पहले ओवर में शाहीन के सिर्फ एक रन ही आया था। लेकिन, दूसरे ओवर में फिन एलेन ने उनकी जबरदस्त कुटाई की। 

5379487