Logo
election banner
Finn Allen Monster Six: न्यूजीलैंड के ओपनर फिन एलन ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में 107 मीटर लंबा छक्का मारा। गेंद सीधा स्टेडियम के पार पेड़ पर जाकर गिरी। इसका वीडियो वायरल हो रहा है।

Finn Allen Monster Six: 62 गेंद...137 रन। एक दो नहीं, बल्कि इतने छक्के मारे कि विश्व रिकॉर्ड टूटते-टूटते रह गया। ये कमाल किया है, न्यूजीलैंड के उस बैटर ने जिसे आईपीएल 2024 के लिए हुए ऑक्शन में किसी टीम ने नहीं खरीदा था। इस बैटर का नाम फिन एलन है। फिन ने पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टी20 में बल्ले से कोहराम मचा दिया। पाकिस्तान के कप्तान शाहीन अफरीदी, खूंखार गेंदबाज हारिस रऊफ से लेकर हर गेंदबाज की जमकर धुनाई की। 

फिन एलन ने 137 रन की तूफानी पारी में 16 छक्के मारे और विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इससे पहले अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जाजई ने ऐसा किया था। उन्होंने आयरलैंड के खिलाफ 4 साल पहले टी20 में इतने ही छक्के मारे थे। एलन के 137 रन न्यूजीलैंड की तरफ से इंटरनेशनल टी20 में सबसे बड़ी पारी है।  एलन ने न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैक्कलम को पीछे छोड़ा है। उन्होंने 2012 में बांग्लादेश के खिलाफ 58 गेंद पर 123 रन ठोके थे। 

एलन के कारण 3 बार गेंद बदलनी पड़ी
एलन ने इस पारी के दौरान इतना लंबा छक्का मारा कि गेंद सीधे स्टेडियम के पार एक पेड़ पर जा गिरी थी। उनका ये सिक्स 107 मीटर लंबा था। एलन के बल्ले से निकलते ही गेंद सीधा हवाई सैर पर चली गई और फिर सीधा बाउंड्री के पार पेड़ पर जाकर गिरी। उन्होंने मैच में एक-दो नहीं बल्कि पूरे तीन बार ऐसा किया। इसी वजह से अंपायर को गेंद भी बदलनी पड़ी। 

पाकिस्तान 45 रन से हारा तीसरा टी20
जहां तक मैच की बात करें तो न्यूजीलैंड ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 7 विकेट पर 224 रन बनाए थे। इसके जवाब में पाकिस्तान की टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 179 रन ही बना पाई और मैच 45 रन से हार गई। पाकिस्तान की तरफ से बाबर आजम ने सबसे अधिक 58 रन की पारी खेली।

5379487