Glenn Maxwell Century : ग्लेन मैक्सवेल का तूफान, 50 गेंद में ठोका शतक, रोहित शर्मा के रिकॉर्ड की बराबरी की

Glenn Maxwell
X
ग्लेन मैक्सवेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में शतक ठोका है।
Glenn Maxwell Century, AUS vs WI 2nd T20I : ऑस्ट्रेलियाई बैटर ग्लेन मैक्सवेल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 में महज 50 गेंद में शतक ठोक दिया।

Glenn Maxwell Century: ऑस्ट्रेलिया और वेस्टइंडीज के बीच एडिलेड में खेले जा रहे दूसरे टी20 में ग्लेन मैक्सवेल ने बल्ले से कोहराम मचा दिया। मैक्सवेल ने महज 50 गेंद में शतक ठोका। इसके साथ ही मैक्सवेल ने रोहित शर्मा के टी20 में 5 शतकों के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। मैक्सवेल 55 गेंद में नाबाद 120 रन की पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 12 चौके और 8 छक्के मारे। उन्होंने मार्कस स्टोइनिस के साथ 5वें विकेट के लिए 39 गेंद में नाबाद 95 रन की साझेदारी की।

ग्लेन मैक्सवेल ने रोहित शर्मा से कम पारियों में टी20 में पांच शतक ठोके हैं। रोहित ने 143 पारियों में पांच शतक जमाए हैं जबकि रोहित ने 94 पारियों में इस मुकाम को हासिल किया है। वहीं, सूर्यकुमार यादव भी उनसे ज्यादा पीछे नहीं है। सूर्यकुमार भी 57 टी20 पारियों में 5 सेंचुरी जमा चुके हैं।

मैक्सवेल ने नाबाद 120 रन ठोके

ग्लेन मैक्सवेल की नाबाद 120 रन की पारी टी20 इंटरनेशनल में चार नंबर या उससे नीचे दूसरी सबसे बड़ी पारी है। मैक्सवेल से पहले बेल्जियम के शहरयार बट ने 2020 में चेक रिपब्लिक के खिलाफ नंबर 6 पर बैटिंग करते हुए नाबाद 125 रन बनाए थे।

मैक्सवेल की इस तूफानी पारी के कारण ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 241 रन बनाए। ये ऑस्ट्रेलिया का टी20 में घर में सबसे बड़ा स्कोर है। ऑस्ट्रेलियाई बैटरों ने कुल 13 छक्के और 23 चौके लगाए। टी20 के डेथ ओवर में मैक्सवेल का बल्ला जमकर बोलता है। उन्होंने इंटरनेशनल टी20 में डेथ ओवर में 206 के स्ट्राइक रेट से 417 रन बनाए हैं। इस दौरान वो 14 बार आउट हुए हैं और उन्होंने 26 छक्के और 39 चौके जमाए हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story