ODI World Record: विराट कोहली ने रचा इतिहास, बने दुनिया के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

विराट कोहली वनडे में दूसरे सबसे अधिक रन बनाने वाले बैटर बन गए।
Most runs in career in ODIs: भारतीय बल्लेबाज विराट कोहली ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक और ऐतिहासिक मुकाम हासिल किया है। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी वनडे में शानदार बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा के 14234 रन का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
विराट ने इस मैच में 54 रन बनाकर कुल 14,234 रन पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह वनडे क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनसे आगे अब सिर्फ भारत के दिग्गज सचिन तेंदुलकर हैं, जिनके नाम 18,426 रन दर्ज हैं।
विराट कोहली का यह कारनामा उनकी निरंतरता और फिटनेस का प्रमाण है। उन्होंने मात्र 305वें मैच में यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं, संगकारा ने 404 मैचों में इतने रन बनाए थे। विराट ने अपने करियर में अबतक 51 शतक और 75 अर्धशतक ठोके हैं। उन्होंने 1329 चौके और 152 छक्के मारे हैं। विराट का वनडे में स्ट्राइक रेट 93 से अधिक का है।
सचिन ने 463 वनडे में 18426 रन बनाए थे। उन्होंने अपने करियर में 49 शतक और 96 अर्धशतक जमाए थे। सचिन ने जहां 44 की औसत से इतने रन बनाए। वहीं, विराट का औसत 57 से कुछ अधिक है। इस लिस्ट में ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग (13704 रन) के साथ चौथे और श्रीलंका के सनथ जयसूर्या (13430 रन) पांचवें नंबर पर हैं। रोहित शर्मा वनडे में सबसे अधिक रन बनाने के मामले में 10वें पायदान पर हैं। उनके खाते में 276 वनडे में 11300 से अधिक रन हैं।
ODI क्रिकेट के टॉप रन-स्कोरर (Top 10 Run Scorers in ODIs)
रैंक | खिलाड़ी | देश | मैच | कुल रन | औसत | स्ट्राइक रेट |
| 1 | सचिन तेंदुलकर | भारत | 463 | 18,426 | 44.83 | 86.23 |
| 2 | विराट कोहली | भारत | 305* | 14243 | 57.50 | 93.28 |
| 3 | कुमार संगकारा | श्रीलंका | 404 | 14,234 | 41.98 | 78.86 |
| 4 | रिकी पोंटिंग | ऑस्ट्रेलिया | 375 | 13,704 | 42.03 | 80.39 |
| 5 | सनथ जयसूर्या | श्रीलंका | 445 | 13,430 | 32.36 | 91.20 |
| 6 | महेला जयवर्धने | श्रीलंका | 448 | 12,650 | 33.37 | 78.96 |
| 7 | इंजमाम-उल-हक़ | पाकिस्तान | 378 1 | 1,739 | 39.52 | 74.24 |
| 8 | जैक्स कैलिस | दक्षिण अफ्रीका | 328 | 11,579 | 44.36 | 72.89 |
| 9 | सौरव गांगुली | भारत | 311 | 11,363 | 41.02 | 73.70 |
| 10 | रोहित शर्मा | भारत | 276* | 11,292 | 48.88 | 92.58 |
हाइलाइट्स
- भारत के चार खिलाड़ी इस सूची में- सचिन, विराट, सौरव और रोहित।
- विराट कोहली की औसत 57.50 के साथ सबसे ज्यादा स्थिरता।
- जयसूर्या और रोहित शर्मा स्ट्राइक रेट में सबसे तेज़ बल्लेबाजों में शामिल।
- सचिन तेंदुलकर अब भी सर्वोच्च रन-स्कोरर हैं- 18,426 रन का कोई तोड़ नहीं!
