ind vs aus 2nd test: पर्थ में यशस्वी ने किया था धुंआ-धुंआ, एडिलेड में स्टार्क ने पूरा किया बदला, प्लेटिनम डक हुए जायसवाल

ind vs aus 2nd test
X
ind vs aus 2nd test: यशस्वी जायसवाल एडिलेड टेस्ट की पहली बॉल पर आउट हुए।
ind vs aus 2nd test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में डे-नाइट टेस्ट खेला जा रहा। इसकी पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर दिया। पर्थ में यशस्वी ने स्टार्क की धुनाई की थी।

ind vs aus 2nd test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में पिंक बॉल (डे-नाइट) टेस्ट खेला जा रहा। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। लेकिन भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही। मैच की पहली ही गेंद पर मिचेल स्टार्क ने यशस्वी जायसवाल को आउट कर दिया। यशस्वी गोल्डन डक हुए। इस तरह स्टार्क ने पर्थ का बदला पूरा कर लिया। पर्थ टेस्ट में यशस्वी ने स्टार्क की धुनाई की थी और स्लेजिंग भी की थी। अब स्टार्क ने उन्हें एडिलेड टेस्ट की पहली गेंद (प्लेटिनम डक) पर आउट कर सूद समेत हिसाब चुकता कर लिया।

पिंक बॉल काफी स्विंग होती है और मैच की पहली ही गेंद पर ये नजर भी आया। मिचेल स्टार्क की ये गेंद लेग स्टम्प की लाइन पर थी और स्विंग होकर ऑफ स्टम्प की तरफ आई। यशस्वी ने शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन पूरी तरह गेंद की लाइन को मिस कर गए और बॉल सीधे पैड पर जा लगी। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम ने जोरदार अपील की और अंपायर ने उंगली उठा दी। इसके बाद यशस्वी ने DRS को लेकर कुछ देर केएल राहुल से बात की। जब उन्हें ये लग गया कि गेंद स्विंग हुई थी और सीधे विकेट पर जाकर लगती तो उन्होंने DRS नहीं लिया और इस तरह पर्थ टेस्ट की पहली पारी की तरह ही एडिलेड में भी यशस्वी शून्य पर आउट हुए।

IND vs AUS 2nd Test Live: भारत को 109 पर छठा झटका, पंत 21 रन बनाकर आउट, कमिंस को मिला विकेट

यह भी पढ़ें: कैसे रेड से अलग है पिंक बॉल? क्यों डे-नाइट टेस्ट में गेंदबाजों को मिलती है अधिक मदद

स्टार्क ने लिया यशस्वी से बदला
बता दें कि पर्थ टेस्ट के दौरान यशस्वी अपनी शतकीय पारी के दौरान स्टार्क को स्लेज करते दिखे थे। इतना ही नहीं यशस्वी ने तो स्टार्क को ये तक कह दिया था कि उनकी गेंद में रफ्तार नहीं है और वो बहुत धीमी गेंद फेंक रहे। हालांकि, स्टार्क मुस्कुराते हुए चले गए थे। दोनों के बीच कई मौकों पर पर्थ टेस्ट में ऐसी जुबानी जंग देखने को मिली थी। अब एडिलेड में यशस्वी को पहली ही गेंद पर पवेलियन भेजकर स्टार्क ने आक्रामक अंदाज में जश्न मनाया।

IND vs AUS 2nd Test Live: भारत को 109 पर छठा झटका, पंत 21 रन बनाकर आउट, कमिंस को मिला विकेट

इसके साथ ही स्टार्क टेस्ट की पहली गेंद पर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बन गए। उन्होंने पेड्रो कोलिंस की बराबरी की है। दोनों ने 3-3 मर्तबा ऐसा किया है। वहीं, रिचर्ड हेडली, कपिल देव और सुरंगा लकमल ने 2-2 बार ऐसा किया है।

मैच की अगर बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी है। रोहित शर्मा की वापसी हुई है। टॉस के दौरान उन्होंने बताया कि वह मध्यक्रम में बल्लेबाजी करेंगे। वहीं, शुभमन गिल और रविचंद्रन अश्विन भी ये टेस्ट खेल रहे। देवदत्त पडिक्कल, ध्रुव जुरेल और वॉशिंगटन सुंदर को मौका नहीं मिला है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story