WTC Points Table: भारत अब नहीं नंबर-1, न्यूजीलैंड से क्लीन स्वीप पर लगा झटका, फाइनल खेलना अब दूर की कौड़ी

ind vs nz WTC Latest points table
X
ind vs nz WTC Latest points table
WTC Points Table: मुंबई टेस्ट में न्यूजीलैंड के हाथों मिली हार से टीम इंडिया को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में बड़ा झटका लगा है। भारत अब नंबर-1 नहीं है और फाइनल खेलना अब दूर की कौड़ी साबित होगा।

WTC Points Table Update: भारत को मुंबई में खेले गए तीसरे और आखिरी टेस्ट में भी न्यूजीलैंड ने 25 रन से हरा दिया। इसके साथ ही भारत 24 साल बाद घर में टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप हुआ। इस हार से भारत को बड़ा नुकसान हुआ है। ICC World Test Championship rankings में भारत अब पहले स्थान पर नहीं है। अब ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर आ गया है।

पिछले हफ्ते पुणे में, न्यूजीलैंड 21वीं सदी में (1 जनवरी, 2001 से) भारत में टेस्ट सीरीज जीतने वाली ऑस्ट्रेलिया (2004) और इंग्लैंड (2012) के बाद तीसरी टीम बनी थी और अब मुंबई में जीत हासिल कर वो भारत को उसके घर में 3 टेस्ट की सीरीज में पूरी तरह सफाया करने वाली पहली टीम बन गई। इस हार के बाद भारत 58.33 पर्सेंटेज पॉइंट्स के साथ wtc rankings में दूसरे स्थान पर आ गया। ऑस्ट्रेलिया 62.5 पर्सेंटेज पॉइंट के साथ पहले स्थान पर है।

अगर भारत को अपने दम पर WTC Finals में पहुंचना है तो फिर एक भी हार खेल बिगाड़ सकती है। भारत को अब मौजूदा विश्व टेस्ट चैंपियनशिप साइकिल में पांच और टेस्ट खेलने हैं और ये पांचों टेस्ट उसे इस महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उसके घर में ही खेलने हैं। अगर भारत पांचों टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को हरा देता है तो भारत अधिकतम 69.29 पर्सेंटेज पॉइंट हासिल कर सकता है और भारत के कुल अंक 98 से बढ़कर 158 हो सकते हैं।

भारत ने अबतक मौजूदा WTC Cycle में 14 टेस्ट में से 8 जीते, 5 हारे हैं और एक मुकाबला ड्रॉ रहा है। भारत को सीरीज में क्लीन स्वीप करने का न्यूजीलैंड को बड़ा फायदा पहुंचा है और कीवी टीम चौथे स्थान पर आ गई है। न्यूजीलैंड ने अबतक खेले 11 टेस्ट में से 6 जीते और 5 गंवाए हैं। उसके खाते में 54.55 पर्सेंटेज पॉइंट हैं। तीसरे स्थान पर श्रीलंका है, जिसने 9 टेस्ट में से 5 जीते और 4 गंवाए हैं। श्रीलंका के 55.56 पर्सेंटेज पॉइंट हैं।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story