SL vs NZ: कुशल मेंडिस-अविष्का फर्नांडो ने ठोके शतक, कीवी गेंदबाजों का बनाया भूत 

Kusal Mendis Avishka Fernando
X
Kusal Mendis Avishka Fernando
SL vs NZ: श्रीलंकाई बल्लेबाज कुशल मेंडिस और अविष्का फर्नांडो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक ठोके। दोनों बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की।

SL vs NZ: श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे दांबुला में खेला जा रहा। श्रीलंका ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बारिश के चलते खेल रुक गया, तब तक लंका ने 49.2 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 324 रन बनाए। मेजबान श्रीलंका की तरफ से अविष्का फर्नांडो और कुशल मेंडिस ने शतक ठोके। दोनों बल्लेबाजों ने कीवी गेंदबाजों की जमकर कुटाई की। अविष्का फर्नांडो ने 100 रन और कुशल मेंडिस ने 143 रन बनाए।

श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और टीम का पहला विकेट महज 17 पर गिरा। पथुम निसांक 12 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद अविष्का फर्नांडो और कुसल मेंडिस के बीच 215 गेंदों पर 206 रन की साझेदारी बनी और दोनों ने शतक ठोके।

न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे सफल गेंदबाज जैकब डफी रहे। उन्होंने 41 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा माइकल ब्रेसवेल और इश सोडी को 1-1 विकेट मिला।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story