Sanju Samson record: संजू सैमसन ने रविवार को अहमदाबाद में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ T20 वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में इतिहास रच दिया। केरल के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ ने 46 गेंदों में 89 रन बनाए। ये टी20 विश्व कप इतिहास के फाइनल का सबसे बड़ा स्कोर है। सैमसन ने मार्लन सैमुअल्स का रिकॉर्ड तोड़ा है।
मार्लन सैमुअल्स ने 2016 टी20 विश्व कप फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 85 रन ठोके थे। लेकिन, संजू अब उनसे आगे निकल गए हैं। संजू सेमीफाइनल और फाइनल में अर्धशतक लगाने वाले दूसरे भारतीय हैं। उनसे पहले, विराट कोहली ने ये कारनामा किया था। फाइनल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में न्यूजीलैंड के केन विलियमसन (2021 में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ 85) तीसरे नंबर पर हैं, सैमुअल्स ने 2012 एडिशन के फ़ाइनल में श्रीलंका के ख़िलाफ़ 78 रन बनाए थे।
𝗥𝗘𝗖𝗢𝗥𝗗-𝗕𝗥𝗘𝗔𝗞𝗜𝗡𝗚 𝗦𝗧𝗔𝗡𝗗 👏
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
This is also the first 5️⃣0️⃣-plus opening stand in an ICC Men’s #T20WorldCup #Final 🔥
Sanju Samson 🤝 Abhishek Sharma
Updates ▶️ https://t.co/5LXBod8bl1#TeamIndia | #MenInBlue | #INDvNZ | @IamSanjuSamson | @OfficialAbhi04 pic.twitter.com/CgO0aIMsKW
भारत ने रविवार को ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के फ़ाइनल में न्यूज़ीलैंड के ख़िलाफ़ शानदार शुरुआत की, जब मिचेल सेंटनर ने उसे पहले बैटिंग करने के लिए कहा। ओपनर अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन ने पावरप्ले में दबदबा बनाया, और पहले 6 ओवर में ही 92 रन ठोक डाले थे।
Consistency at the highest level 🫡
— BCCI (@BCCI) March 8, 2026
3️⃣rd consecutive FIFTY for Sanju Samson 🔥#TeamIndia | #MenInBlue | #Final | #INDvNZ | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/yU7xBBGWf4
अभिषेक और संजू के बीच इस विश्व कप में पहली बार 50 प्लस साझेदारी हुई। ये संयुक्त रूप से टी20 विश्व कप में पावरप्ले का सबसे बड़ा स्कोर है।
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में सबसे ज़्यादा व्यक्तिगत स्कोर
संजू सैमसन 89 (46) - इंडिया बनाम न्यूज़ीलैंड (2026)
मार्लन सैमुअल्स 85*(66) - वेस्ट इंडीज़ बनाम इंग्लैंड (2016)
केन विलियमसन 85(48) - न्यूज़ीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया (2021)
मार्लन सैमुअल्स 78(56) - वेस्ट इंडीज़ बनाम श्रीलंका (2012)
मिशेल मार्श 77*(56) - ऑस्ट्रेलिया बनाम न्यूज़ीलैंड (2021)
विराट कोहली 77(58) - इंडिया बनाम श्रीलंका (2014)
विराट कोहली 76(58) - इंडिया बनाम साउथ अफ्रीका (2024)









