RR vs GT Highlights: आईपीएल 2026 के 9वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने गुजरात टाइटंस (GT) को बेहद रोमांचक मुकाबले में 6 रन से हरा दिया। एक समय लक्ष्य का पीछा करते हुए गुजरात की टीम जीत के बेहद करीब थी, लेकिन आखिरी ओवरों में मैच पूरी तरह पलट गया और राजस्थान ने लगातार दूसरी जीत दर्ज कर ली।
पहले बल्लेबाजी करते हुए RR ने बनाए 210 रन
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की शुरुआत शानदार रही। यशस्वी जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने पहले विकेट के लिए तेज़ी से रन जोड़ते हुए टीम को मजबूत आधार दिया।
जायसवाल ने 36 गेंदों में 55 रन बनाए, जबकि वैभव ने 18 गेंदों में 31 रन की तेज पारी खेली। इसके बाद ध्रुव जुरेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 42 गेंदों में 75 रन बनाए और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।
A 5⃣th #TATAIPL fifty 👏
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
Dhruv Jurel has been impressive tonight 👌#RR 177/5 after 17 overs.
Updates ▶️ https://t.co/6D02Fh0IHv#KhelBindaas | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/DYq0ajKloK
मिडिल ऑर्डर में शिमरोन हेटमायर ने 18 रन का योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत राजस्थान ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 210 रन बनाए।
211 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए GT की दमदार शुरुआत
गुजरात टाइटंस की शुरुआत बेहद शानदार रही। साई सुदर्शन और कुमार कुशाग्र ने पहले विकेट के लिए 78 रन की साझेदारी की और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया।
सुदर्शन ने 44 गेंदों में 73 रन की शानदार पारी खेली। वहीं, जोस बटलर ने भी 26 रन बनाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि गुजरात आसानी से मैच जीत जाएगी।
यहां पलटा मैच का पासा
मैच का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट 12वें और 13वें ओवर में आया, जब गुजरात ने लगातार विकेट गंवा दिए।
मिडिल ऑर्डर के बल्लेबाज तेजी से आउट होते गए, जिससे टीम दबाव में आ गई। इसके बाद राशिद खान और कगिसो रबाडा ने जरूर संघर्ष किया और 43 रन की साझेदारी की, लेकिन टीम को जीत तक नहीं पहुंचा सके।
गुजरात 20 ओवर में 8 विकेट पर 204 रन ही बना सकी।
The defining moment 👊
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
🎥 @rajasthanroyals clinch a #TATAIPL classic by 6⃣ runs to jump to the 🔝 of the points table 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/6D02Fh0IHv#KhelBindaas | #GTvRR pic.twitter.com/XGjFMb7bHy
इन खिलाड़ियों ने दिलाई RR को जीत
राजस्थान की जीत में ध्रुव जुरेल और रवि बिश्नोई का अहम योगदान रहा।
जुरेल ने 75 रन की मैच जिताऊ पारी खेली, जबकि बिश्नोई ने 4 विकेट लेकर मैच पलट दिया। आखिरी ओवर बहुत ही रोमांचक रहा। जीत क लिए गुजरात को 11 रन चाहिए थे, तुषार देशपांडे ने ये रन नहीं बनने दिए।
Ice in his veins 🧊
— IndianPremierLeague (@IPL) April 4, 2026
Fire in his bowling 🔥
A 𝗰𝗹𝘂𝘁𝗰𝗵 𝗳𝗶𝗻𝗮𝗹 𝗼𝘃𝗲𝗿 from Tushar Deshpande 🫡
Scorecard ▶️ https://t.co/6D02Fh0IHv#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvRR | @rajasthanroyals pic.twitter.com/HONB2237Kz

मैच के बाद क्या बोले खिलाड़ी?
प्लेयर ऑफ द मैच रवि बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने अपनी गेंदबाजी पर काफी मेहनत की है और सही लेंथ पर ध्यान दिया। मैंने योजनाबद्ध तरीके से गेंदबाजी की और उसमें मुझे सफलता भी मिली।
राजस्थान के कप्तान रियान पराग ने कहा कि टीम ने आखिरी ओवरों में जो प्लान बनाया, वही जीत की सबसे बड़ी वजह बना।
वहीं गुजरात के कप्तान राशिद खान ने माना कि मिडिल ओवरों में लगातार विकेट गंवाने से टीम मैच से बाहर हो गई।

रिकॉर्ड्स भी बने
- अशोक शर्मा ने 154.2 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंद डालकर IPL 2026 की अब तक की सबसे तेज गेंद फेंकी, जो इस सीजन का नया रिकॉर्ड है।
- IPL इतिहास में 16वीं बार ऐसा हुआ जब 7-15 ओवर में 7 विकेट गिरने पर टीम को हार मिली
- बिश्नोई का 4/41 इस सीजन का खास प्रदर्शन रहा
- GT का चेज रिकॉर्ड 2024 के बाद कमजोर हुआ है
आखिरी ओवर का रोमांच
टारगेट: 11 रन (20वां ओवर)
गेंदबाज: तुषार देशपांडे
- 19.1 – वाइड बॉल, GT को फ्री रन मिला (10 रन चाहिए 6 गेंद में)
- 19.1 – रबाडा ने 1 रन लिया (9 रन चाहिए 5 गेंद में)
- 19.2 – राशिद खान ने 1 रन लिया (8 रन चाहिए 4 गेंद में)
- 19.3 – रबाडा 1 रन (7 रन चाहिए 3 गेंद में)
- 19.4 – राशिद खान डॉट बॉल, शानदार यॉर्कर (7 रन चाहिए 2 गेंद में)
- 19.5 – बड़ा विकेट! राशिद खान आउट (24 रन)
- 19.6 – अशोक शर्मा कोई रन नहीं बना सके
मैच का रिजल्ट
यह मुकाबला आखिरी ओवर तक रोमांचक बना रहा, जहां एक समय जीत के बेहद करीब पहुंची गुजरात टाइटंस को हार का सामना करना पड़ा। राजस्थान रॉयल्स ने दबाव में शानदार वापसी करते हुए मैच अपने नाम कर लिया। राजस्थान रॉयल्स 6 रन से जीती।









