haribhoomi hindi news

LIVEDC vs MI Score: मुंबई ने दिल्ली को 163 रन का लक्ष्य दिया, सूर्यकुमार की फिफ्टी; मुकेश को 2 विकेट

DC vs MI Score: मुंबई ने दिल्ली को 163 रन का लक्ष्य दिया, सूर्यकुमार की फिफ्टी; मुकेश को 2 विकेट

DC vs MI Live score updates: आईपीएल 2026 में शनिवार को डबल हेडर खेला जा रहा। दिन का पहला मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच दिल्ली में हो रहा। मुंबई ने दिल्ली को 163 रन का लक्ष्य दिया। मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। मुंबई के लिए सूर्यकुमार यादव ने सबसे अधिक 51 रन की पारी खेली। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 35 और नमन धीर ने 28 रन की पारी खेली। 

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से मुकेश कुमार ने सबसे अधिक 2 विकेट लिए। अक्षर पटेल, लुंगी एनगिडी, विपराज निगम और टी नटराजन को 1-1 विकेट मिला। दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है।  अक्षर पटेल ने टॉस के बाद कहा कि पहला होम गेम है। हम देखना चाहते हैं कि विकेट कैसा बर्ताव करता है। हम पहला मैच जीते हैं। लेकिन, इससे हमें कॉन्फिडेंस मिला है। 

हार्दिक पंड्या की तबीयत ठीक नहीं है। उनके स्थान पर मुंबई की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे। सूर्यकुमार ने कहा कि हार्दिक की तबीयत ठीक नहीं है। इसलिए मैं कप्तानी कर रहा हूं। अगर आप 13-14 साल बाद पहला गेम जीतते हैं, तो बहुत कॉन्फिडेंस आता है। टॉस का कोई मतलब नहीं था। हम पहले बैटिंग करना चाहते थे। हार्दिक की जगह दीपक चाहर आए, बोल्ट की जगह कॉर्बिन बॉश आए, यह एक टैक्टिकल फैसला है, गज़नफर की जगह मिच सेंटनर आए।

दोनों ही टीमों ने अपना पहला मैच जीता था। ऐसे में दोनों ही टीमे जीत का सिलसिला बरकरार रखना चाहेंगी। दिन का दूसरा मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। 

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच आईपीएल में कुल 37 मैच खेले गए, जिसमें से मुंबई ने 21 जबकि दिल्ली ने 16 में जीत हासिल की है। 

17:32 PM(11 minutes ago )

MI vs DC Live score: मुंबई ने दिल्ली को 163 रन का लक्ष्य दिया

Posted by: सौरभ मिश्रा

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 162 रन बनाए। कप्तानी कर रहे सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतक जमाया। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 35 रन की पारी खेली। 

16:20 PM(1 hour ago )

MI vs DC Live score: मुंबई का स्कोर- 71/3 (10.0 ओवर)

Posted by: सौरभ मिश्रा

मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 3 विकेट पर 71 रन बनाए हैं। रोहित शर्मा 36 रन बनाकर आउट हुए। दिल्ली के लिए 2 विकेट मुकेश कुमार ने लिए। 

15:16 PM(2 hours ago )

MI vs DC Live score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11

Posted by: सौरभ मिश्रा

MI XI: 1 रोहित शर्मा, 2 रयान रिकेल्टन (विकेट कीपर), 3 तिलक वर्मा, 4 सूर्यकुमार यादव (कप्तान), 5 नमन धीर, 6 शेरफेन रदरफोर्ड, 7 मिशेल सेंटनर, 8 कॉर्बिन बॉश, 9 शार्दुल ठाकुर, 10 दीपक चाहर, 11 जसप्रीत बुमराह।

डीसी इलेवन: 1 केएल राहुल (विकेट कीपर), 2 पथुम निसांका, 3 नीतीश राणा, 4 विप्रज निगम, 5 अक्षर पटेल (कप्तान), 6 डेविड मिलर, 7 ट्रिस्टन स्टब्स, 8 कुलदीप यादव, 9 लुंगी एनगिडी, 10 टी नटराजन, 11 मुकेश कुमार। 

15:03 PM(3 hours ago )

MI vs DC Live score: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीता

Posted by: सौरभ मिश्रा

आईपीएल 2026 में शनिवार को दिन के पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। 

7