Ranji Trophy: असम के लिए अच्छी खबर! फिट हो गया आईपीएल 2024 का हीरो

Riyan Parag
X
Riyan Parag
Ranji Trophy: भारतीय बल्लेबाज रियान पराग कंधे की चोट से उबरकर रणजी ट्रॉफी से वापसी करने जा रहे हैं।

Riyan Parag: भारतीय बल्लेबाज रियान पराग चोट से उबरकर अब फिट हो गए हैं। वह 30 जनवरी से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी सीजन 2024-25 के सातवें दौर में वापसी करेंगे। 23 वर्षीय यह खिलाड़ी राजकोट में सौराष्ट्र के खिलाफ अपने अंतिम लीग मैच में अपने होम स्टेट असम की कप्तानी करेंगे।

रियान पराग ने अपना आखिरी मुकाबला अक्टूबर 2024 में हैदराबाद में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। इसके बाद वह कंधे की चोट के चलते टीम से बाहर हो गए थे। इस वजह से पराग को साउथ अफ्रीका दौरा और चैंपियंस ट्रॉफी के स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया।

हालांकि अब वह पूरी तरह से फिट होकर लौट रहे हैं। रियान पराग की कोशिश रहेगी कि वह फिर से अच्छी बल्लेबाजी करने टीम इंडिया का दरवाजा खटखटाए। रियान पराग ने अपना अंतरराष्ट्रीय डेब्यू जुलाई 2024 में जिम्बाब्वे के खिलाफ किया था। उसके बाद से पराग ने भारत के लिए 10 टी20 मैच खेले हैं। उन्हें विस्फोटक बल्लेबाजी और आसान क्विक-स्पिन गेंदबाजी के लिए जाना जाता है। पिछले रणजी ट्रॉफी सीजन में पराग ने बल्ले से अपना कौशल दिखाया था। 6 पारियों में 75.60 के प्रभावशाली औसत और 113.85 के स्ट्राइक रेट से 378 रन बनाए। वह सीजन के सबसे ज्यादा 20 छक्के लगाने वाले खिलाड़ी भी थे।

असम वर्तमान में एलीट ग्रुप डी तालिका में 6 मैचों (दो हार और चार ड्रॉ) में कोई जीत नहीं के साथ सबसे नीचे है। पराग की वापसी से असम को मजबूती मिलेगी। हालांकि असम पहले ही प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गया है।

असम का स्क्वॉड: रियान पराग (कप्तान), डेनिश दास (उप-कप्तान), मुख्तार हुसैन, मृण्मय दत्ता, राहुल सिंह, दीपज्योति सैकिया, परवेज मुसरफ, सुमित घाडिगांवकर (विकेटकीपर), रिशव दास, अनुराग तालुकदार (विकेटकीपर), अविनव चौधरी, सिबसंकर रॉय, आकाश सेनगुप्ता, प्रद्युन सैकिया, अमलानज्योति दास।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story