rahul chahar divorce: भारतीय लेग-स्पिनर राहुल चाहर ने शुक्रवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के ज़रिए अपनी पत्नी इशानी जौहर से अलग होने की बात कन्फर्म की। राहुल ने 9 मार्च 2022 को अपनी गर्लफ्रेंड ईशानी से गोवा में शादी की थी। 26 साल के चाहर ने एक दिल छू लेने वाली पोस्ट में अपनी भावनाएं ज़ाहिर कीं।
सनराइजर्स हैदराबाद के इस लेग स्पिनर ने दावा किया कि वह कम उम्र में इस रिश्ते में आ गए थे और उस समय उन्हें समझ नहीं आया था कि वह क्या चाहते हैं। अपने डिटेल्ड मैसेज में, उन्होंने लिखा, 'मैंने कम उम्र में शादी कर ली, इससे पहले कि मैं खुद को, अपनी कीमत को, या उस ज़िंदगी को पूरी तरह समझ पाता जिसे मैं सच में बनाना चाहता था। इसके बाद सालों तक ऐसे सबक मिले जिनकी मैंने कभी उम्मीद नहीं की थी, और पिछले पंद्रह महीने कोर्ट-कचहरी में बिताए, जिसमें मैंने सब्र, हिम्मत और वह ताकत सीखी जो सच में किसी से नहीं मिलती।'
उन्होंने आगे लिखा, 'आज, मेरी ज़िंदगी का वह चैप्टर ऑफिशियली खत्म हो रहा। सही लीगल प्रोसेस के बाद, मेरे रेज़ोल्यूशन के साथ मामला सुलझ गया, जिसमें बहुत खर्च आया, जिससे मेरी ज़िंदगी का यह फेज़ खत्म हो गया। मैं इस चैप्टर को गुस्से या पछतावे से नहीं, बल्कि क्लैरिटी के साथ बंद कर रहा हूं।'
राहुल चाहर ने यह भी कहा, 'कुछ रिश्ते हमेशा के लिए नहीं होते, वे हमें जगाने, सिखाने और बदलने के लिए होते हैं। मैं आगे ज़्यादा समझदार, ज़्यादा सेल्फ-अवेयर और उस ज़िंदगी के बारे में पक्का होकर आगे बढ़ रहा हूं जिसका मैं हकदार हूं।'
चाहर ने ये लिखा कि वो दोबारा आत्म सम्मान और शांति के साथ खड़ा होना चाहते हैं। राजस्थान में जन्मे चाहर अब इंडियन प्रीमियर लीग के आने वाले एडिशन के लिए खुद को तैयार करेंगे, जो मार्च से मई 2026 तक खेला जाएगा। खास बात यह है कि चाहर चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी पहने दिखेंगे, क्योंकि IPL 2026 के मिनी-ऑक्शन में शुरू में अनसोल्ड रहने के बाद उन्हें एक्सीलरेटेड बीडिंग में फ्रेंचाइजी ने 5.20 करोड़ में खरीदा था। इससे पहले, चाहर को सनराइजर्स हैदराबाद ने रिलीज़ कर दिया था और वह येलो आर्मी में अपना करियर फिर से बनाना चाहेंगे।