IPL 2025 Video: बॉस, भाई, भीडू...सब है मुंबई, मुंबई इंडियंस को कोचिंग देंगे जैकी दादा, आईपीएल से पहले धमाकेदार वीडियो

mumbai indians ipl 2025 anthem
X
mumbai indians ipl 2025 anthem
Mumbai Indians Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का पहला मुकाबला 22 मार्च को होगा। इससे पहले, मुंबई इंडियंस से जुड़ा एक वीडियो आया है,जिसमें जैकी श्रॉफ नजर आ रहे हैं। वो टीम के खिलाड़ियों में जान डालेंगे।

Mumbai Indians Video: मुंबई में क्रिकेट सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि एक जुनून है! जैसे ही आईपीएल 2025 का सीजन करीब आ रहा है, मुंबई इंडियंस (MI) ने अपने नए और रोमांचक कैंपेन #PlayLikeMumbai का पहला चरण लॉन्च किया है। यह कैंपेन मुंबई की जुझारू भावना, बेखौफ खेल शैली और गली क्रिकेट कल्चर को सलाम करता है, जो इस महानगर और इसकी प्रसिद्ध टीम मुंबई इंडियंस का असली डीएनए है।

#PlayLikeMumbai कैंपेन को मुंबई के आइकॉनिक गली क्रिकेट से प्रेरणा मिली है। इस अभियान में एमआई के सितारे हार्दिक पांड्या (भाई), रोहित शर्मा (भिडू), सूर्यकुमार यादव (दादा), जसप्रीत बुमराह (बॉस) और तिलक वर्मा (बंटाई) शामिल हैं, जो मुंबई की जिंदादिली और जीतने की जबरदस्त भूख को दर्शाते हैं।

मुंबई इंडियंस की खासियत है – स्टाइल, जज्बा और हर मुश्किल से वापसी करने की ताकत। चाहे खेल हो या ज़िंदगी, मुंबई की यही पहचान है कि हार मानना शब्दकोश में नहीं होता। इसी जोश के साथ मुंबई इंडियंस मैदान पर उतरने वाली है।

जैकी श्रॉफ बने MI के ‘स्पिरिट कोच’
इस कैंपेन में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ एक नए अवतार में नजर आएंगे। वे मुंबई इंडियंस के ‘स्पिरिट कोच’ होंगे और अपनी जबरदस्त मुंबईया स्वैग और अनोखे वन-लाइनर्स से टीम और उनके फैंस को जोश से भर देंगे।

रैप एंथम से गूंजेगा मुंबई का क्रिकेटिंग जोश
इस कैंपेन का हाईलाइट है एक धांसू रैप एंथम, जिसे मुंबई के टैलेंटेड आर्टिस्ट्स सृष्टि तावड़े, संबटा और काम भारी ने तैयार किया है। यह गाना गली क्रिकेट की ऊर्जा को दर्शाता है और मुंबई इंडियंस के खेल के जुनून को बेहतरीन तरीके से पेश करता है। इस म्यूजिक ट्रैक में वही जज्बा और एटीट्यूड है, जिससे मुंबई के क्रिकेटर्स खेलते हैं – बेखौफ और दमदार।

#PlayLikeMumbai कैंपेन नहीं, एक मूवमेंट
जैकी श्रॉफ के आइकॉनिक डायलॉग्स से लेकर, गली क्रिकेट की शानदार कहानियों और बैकस्टेज मस्ती तक, #PlayLikeMumbai सिर्फ एक कैंपेन नहीं, बल्कि एक पूरे शहर की क्रिकेटिंग भावना को दर्शाने वाला मूवमेंट है। मुंबई इंडियंस के इस नए सफर में हर फैन का स्वागत है – क्योंकि जब बात आती है क्रिकेट की, तो हम सब #PlayLikeMumbai!

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story