LIVEKKR vs GT Score: केकेआर का तीसरा विकेट गिरा, रहाणे-रघुवंशी के बाद साइफर्ट भी आउट; स्कोर- 33/3
KKR vs GT Live score Updates: आईपीएल 2026 का 25वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा। गुजरात के होम ग्राउंड अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। टीम ने पिछले मैच की प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। फिन ऐलन नहीं खेल रहे हैं, उनके स्थान पर टिम साइफर्ट को मौका मिला है। वहीं, गुजरात ने कोई बदलाव नहीं किया है।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने इस सीजन में 5 मैच खेले हैं और इसमें से 4 गंवाए हैं और एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द रहा है। GT ने 4 मैच खेले हैं और उसे 2 मैच में जीत और इतने ही मैच में हार मिली है। टीम ने पिछले दो मैचों में दिल्ली और लखनऊ को हराया था।
19:55 PM(1 hour ago )
GT vs KKR Live updates: कोलकाता की खराब शुरुआत
Posted by: सौरभ मिश्रा
कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट गंवा दिए हैं। अजिंक्य रहाणे, रघुवंशी और टिम साइफर्ट आउट हो गए।
19:44 PM(2 hours ago )
GT vs KKR Live updates: कोलकाता ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी
Posted by: सौरभ मिश्रा
कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी है।