IPL: बेवकूफ तू नहीं मैं हूं, अपने साथी पर क्यों भड़के थे कैप्टन कूल; मोहित शर्मा ने किया 5 साल पुराना खुलासा

MS Dhoni Deepak Chahar Incident IPL 2019
X
MS Dhoni Deepak Chahar Incident IPL 2019
MS Dhoni: साल 2019 के आईपीएल सीजन में कैप्टन कूल एमएस धोनी और तेज गेंदबाज दीपक चाहर के बीच एक दिलचस्प वाकये का खुलासा साथी गेंदबाज मोहित शर्मा ने किया है।  

MS Dhoni- Deepak Chahar IPL Incident: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी की कप्तानी को कोई नहीं भूल सकता और ना ही कोई उनकी शख्सियत को नकार सकता है। इसके साथ ही आईपीएल में भी धोनी को काफी पसंद किया जाता है। धोनी ने कई खिलाड़ियों का करियर बना दिया। टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनकी प्रतिभा को धोनी ने समझा और उन्हें आगे तक मौका दिया।

इनमें एक ही कई बड़े-बड़े नाम हैं। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स में धोनी के साथ खेल चुके मोहित शर्मा ने तेज गेंदबाज दीपक चाहर और महेंद्र सिंह धोनी के बीच 2019 सीजन के दौरान हुए एक दिलचस्प घटनाक्रम को याद करते हुए खुलासा कर दिया। चेन्नई सुपर किंग्स के पूर्व तेज गेंदबाज मोहित शर्मा ने "2 स्लॉगर्स" पॉडकास्ट पर खुलासा किया।

इसे भी पढ़ें: विराट-रोहित को स्पेशल ट्रीटमेंट क्यों? चेन्नई टेस्ट के बाद पूर्व भारतीय दिग्गज ने BCCI को लताड़ा

धोनी ने दीपक चाहर को ऐसा क्या कहा
मोहित शर्मा ने 2 स्लॉगर्स पॉडकास्ट में कहा कि साल 2019 का सीजन था। दीपक चाहर गेंदबाजी कर रहे थे। दीपक नकल गेंद डाल रहा था, जिस पर उसे चौके लग रहे थे, तब धोनी ने उसे नकल गेंद नहीं फेंकने की सलाह दी, लेकिन दीपक ने धोनी की बात नहीं मानी और अगली कुछ गेंदें वैसी ही फेंकीं। इसके बाद धोनी ने दीपक के पास आकर उसे कहा कि बेवकूफ तू नहीं, मैं हूं।

हालांकि क्रिकेट के मैदान में देखा गया है कि धोनी को गुस्सा कम ही आता है। एक बार धोनी, मनीष पांडे पर खुलेआम भड़क गए थे। आईपीएल 2019 सीजन में दीपक चाहर ने शानदार प्रदर्शन किया था। इस दौरान उन्होंने 22 विकेट चटकाएं थे।

धोनी ने 15 अगस्त 2020 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्याष का ऐलान किया था। वहीं, आईपीएल में धोनी अभी भी चेन्नई की टीम के अहम सदस्य हैं। वह टीम की कप्तानी छोड़ चुके हैं। अगले आईपीएल में धोनी खेलेंगे या नहीं इस पर धोनी खुद फैसला करेंगे।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story