IND vs NAM T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मैच में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। बुमराह की वापसी, अभिषेक बाहर। ग्रुप-A में टॉप पर पहुंचने उतरी टीम इंडिया।

भारत के लिए यह मैच लय बरकरार रखने का मौका है, जबकि नामीबिया उलटफेर कर ग्रुप की तस्वीर बदलना चाहेगा।

भारत ने टी-20 विश्व कप 2026 के 18वें मैच में नामीबिया को 210 रनों का लक्ष्य दिया है। दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।  भारतीय टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 209 रन बनाए।  

भारत की प्रमुख पारियां:  

  • ईशान किशन ने 24 गेंदों पर 61 रन (6 चौके, 5 छक्के) की तूफानी पारी खेली।  
  • हार्दिक पंड्या ने 28 गेंदों पर 52 रन की उपयोगी अर्धशतकीय पारी खेली।  
  • तिलक वर्मा ने 25 रन, शिवम दुबे ने 23 रन और संजू सैमसन ने 22 रन बनाए।

नामीबिया के कप्तान जेरार्ड इरास्मस ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। उन्होंने ईशान किशन, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या और एक अन्य बल्लेबाज को आउट किया। 

मैच के महत्वपूर्ण मोमेंट

  • 19वें ओवर में भारत ने 3 विकेट गंवाए। इरास्मस की पहली ही गेंद पर हार्दिक पंड्या (52) कैच आउट हुए, फिर शिवम दुबे (23) रनआउट हुए और अक्षर पटेल (0) भी पवेलियन लौट गए।  
  • 16वें ओवर में हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे ने 5वें विकेट के लिए 50+ रनों की साझेदारी पूरी की। इस ओवर में 16 रन बने, जिसमें पंड्या ने छक्का और दो चौके लगाए।  
  • 15वें ओवर में शिवम दुबे ने 107 मीटर का विशाल छक्का जड़ा, जबकि हार्दिक पंड्या ने भी छक्का लगाया। इस ओवर से कुल 24 रन आए।

भारत की शुरुआत तेज रही, लेकिन मिडिल ओवर में कुछ विकेट गिरने से रन गति थोड़ी धीमी हुई। फिर भी, पंड्या-दुबे की जोड़ी ने अंत में तेजी लाकर स्कोर 200 के पार पहुंचाया।  

ग्रुप-A पॉइंट्स टेबल

  • पाकिस्तान- 4 अंक (+0.932 NRR)
  • भारत- 2 अंक (+1.450 NRR)
  • नीदरलैंड्स- 2 अंक (+0.356 NRR)
  • नामीबिया- 0 अंक (-1.033 NRR)
  • यूएसए- 0 अंक (-1.525 NRR)

भारत की प्लेइंग XI
संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।

नामीबिया की प्लेइंग XI
लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), ट्रम्पेलमैन, क्रूगर, शोल्ट्ज, शिकोंगो, हींगो।

IND vs NAM T20 WC 2026 Live Updates

भारत को लगा पहला झटका। संजू सैमसन 8 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए।  उन्होंने अपनी छोटी सी पारी में 3 छक्के और एक चौका लगाया। 

भारत का स्कोर: 35-1(3)

ईशान ने एक ओवर में ठोके 4 छक्के, छठे ओवर में बनाए 28 रन 

 


India vs Namibia: भारत ने पॉवरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए। ईशान किशन की 20 गेंद में फिफ्टी।  तिलक वर्मा 13 रन पर नाबाद हैं। 
भारत का स्कोर: 86-1(6)

India vs Namibia:  भारत का दूसरा विकेट गिरा
ईशान किशन 24 गेंद पर 64  रन बनाकर आउट हुए।  उन्होंने अपनी आतिशी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए, इसमें से 4 छक्के एक ही ओवर में  लगाए। उनकी जगह क्रीज पर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं।  

भारत का स्कोर: 105/2 (8)

India vs Namibia:  भारत का तीसरा विकेट गिरा
कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हुए।  उनकी जगह क्रीज पर पर हार्दिक पंड्या आए हैं।
भारत का स्कोर: 122-3 (11)

20वें ओवर सिर्फ 3 रन बने, 2 विकेट गिरे 
नामीबिया के जेजे स्मिट ने शानदार ओवर डाला। इस ओवर में भारत ने सिर्फ 3 रन बनाए, लेकिन दो महत्वपूर्ण विकेट गंवाए।  रिंकू सिंह 1 रन बनाकर कैच आउट हुए (जेरार्ड इरास्मस के हाथों)।  
अर्शदीप सिंह 2 रन बनाकर आउट हुए।

भारत 15 ओवर तक मजबूत स्थिति में था, लेकिन अंतिम ओवर में नामीबिया ने वापसी करते हुए भारत को बड़ा स्कोर बनाने से रोका। अंततः भारत ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 209 रन बनाए।