भारत के लिए यह मैच लय बरकरार रखने का मौका है, जबकि नामीबिया उलटफेर कर ग्रुप की तस्वीर बदलना चाहेगा।
दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जा रहे टी20 विश्व कप 2026 के 18वें मुकाबले में नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कप्तान गेरहार्ड इरासमस का मानना है कि पिच फ्लैट है और ओस को देखते हुए लक्ष्य का पीछा करना बेहतर रहेगा।
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव भी पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे, लेकिन टॉस हारने के बाद उन्होंने भरोसा जताया कि बड़ा स्कोर बनाकर दबाव बनाया जा सकता है।
टीम अपडेट
- अभिषेक शर्मा फिट नहीं, एक-दो मैच और मिस करेंगे
- संजू सैमसन की टीम में वापसी
- जसप्रीत बुमराह की एंट्री, मोहम्मद सिराज बाहर
भारत ने अपने पहले मुकाबले में यूएसए को 29 रन से हराया था, जबकि नामीबिया को नीदरलैंड्स से 7 विकेट की हार झेलनी पड़ी थी। टीम इंडिया लगातार दूसरी जीत के साथ ग्रुप-A में शीर्ष पर पहुंचने का मौका देख रही है।
ग्रुप-A पॉइंट्स टेबल
- पाकिस्तान- 4 अंक (+0.932 NRR)
- भारत- 2 अंक (+1.450 NRR)
- नीदरलैंड्स- 2 अंक (+0.356 NRR)
- नामीबिया- 0 अंक (-1.033 NRR)
- यूएसए- 0 अंक (-1.525 NRR)
भारत की प्लेइंग XI
संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह।
नामीबिया की प्लेइंग XI
लॉरेन स्टीनकैंप, जान फ्राइलिंक, लॉफ्टी-ईटन, गेरहार्ड इरासमस (कप्तान), जेजे स्मिट, जेन ग्रीन (विकेटकीपर), ट्रम्पेलमैन, क्रूगर, शोल्ट्ज, शिकोंगो, हींगो।
IND vs NAM T20 WC 2026 Live Updates
भारत को लगा पहला झटका। संजू सैमसन 8 गेंद पर 22 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी छोटी सी पारी में 3 छक्के और एक चौका लगाया।
भारत का स्कोर: 35-1(3)
ईशान ने एक ओवर में ठोके 4 छक्के, छठे ओवर में बनाए 28 रन
5⃣0⃣ up in a rollicking way 🔥
— BCCI (@BCCI) February 12, 2026
Ishan Kishan displaying power in the powerplay 💪#TeamIndia 86/1 after 6 overs.
Updates ▶️ https://t.co/SQLoaZjq98#T20WorldCup | #MenInBlue | #INDvNAM | @ishankishan51 pic.twitter.com/kZLJA3WV5M
India vs Namibia: भारत ने पॉवरप्ले में एक विकेट के नुकसान पर 86 रन बनाए। ईशान किशन की 20 गेंद में फिफ्टी। तिलक वर्मा 13 रन पर नाबाद हैं।
भारत का स्कोर: 86-1(6)
India vs Namibia: भारत का दूसरा विकेट गिरा
ईशान किशन 24 गेंद पर 64 रन बनाकर आउट हुए। उन्होंने अपनी आतिशी पारी में 6 चौके और 5 छक्के लगाए, इसमें से 4 छक्के एक ही ओवर में लगाए। उनकी जगह क्रीज पर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव आए हैं।
भारत का स्कोर: 105/2 (8)
India vs Namibia: भारत का तीसरा विकेट गिरा
कप्तान सूर्यकुमार यादव 12 रन बनाकर आउट हुए। उनकी जगह क्रीज पर पर हार्दिक पंड्या आए हैं।
भारत का स्कोर: 122-3 (11)











