IPL Auction 2026: अनकैप्ड पर बड़ा दांव, CSK ने प्रशांत-कार्तिक को 14.20-14.20 करोड़ में खरीदा, ग्रीन सबसे महंगे विदेशी; लिविंगस्टन 13 करोड़ में बिके

आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने कैमरून ग्रीन, KKR ने 25.20Cr में खरीदा
अबू धाबी में मंगलवार को आयोजित IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में 10 फ्रेंचाइजियों ने कुल 215 करोड़ रुपए से अधिक खर्च कर 77 खिलाड़ियों को खरीदा। इनमें 29 विदेशी और 48 भारतीय खिलाड़ी शामिल हैं। ऑक्शन में युवा अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों का जलवा रहा, जबकि विदेशी सितारों पर भी खूब पैसा खर्च किया गया।
कैमरन ग्रीन बने IPL इतिहास के सबसे महंगे विदेशी खिलाड़ी
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन को कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने 25.20 करोड़ रुपए में खरीदकर इतिहास रच दिया। उन्होंने अपने हमवतन मिचेल स्टार्क का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें 2024 में KKR ने 24.75 करोड़ में खरीदा था। IPL के सबसे महंगे खिलाड़ियों की लिस्ट में ऋषभ पंत (27 करोड़, 2025 मेगा ऑक्शन) पहले और श्रेयस अय्यर (26.75 करोड़) दूसरे स्थान पर हैं।
हालांकि, BCCI की नई 'मैक्सिमम फी' नियम के तहत विदेशी खिलाड़ियों की सैलरी मिनी ऑक्शन में 18 करोड़ रुपए तक सीमित है। इसलिए ग्रीन को 25.20 करोड़ की बोली के बावजूद केवल 18 करोड़ रुपए मिलेंगे, जबकि बाकी 7.20 करोड़ BCCI के प्लेयर वेलफेयर फंड में जाएंगे। यह नियम विदेशी खिलाड़ियों द्वारा ज्यादा पैसे के लालच में मेगा ऑक्शन छोड़ने की प्रवृत्ति को रोकने के लिए लाया गया है।
युवा भारतीयों पर CSK का बड़ा दांव
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने युवा प्रतिभाओं पर जमकर निवेश किया। 20 साल के उत्तर प्रदेश के प्रशांत वीर (लेफ्ट-आर्म स्पिन ऑलराउंडर) और 19 साल के राजस्थान के कार्तिक शर्मा (विकेटकीपर-बल्लेबाज) को 14.20-14.20 करोड़ रुपए में खरीदा। दोनों की बेस प्राइस मात्र 30 लाख थी, यानी करीब 47 गुना ज्यादा! CSK ने इन दोनों पर कुल 28.40 करोड़ खर्च किए।
ये दोनों IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज आकिब नबी डार को दिल्ली कैपिटल्स ने 8.40 करोड़ में अपने साथ जोड़ा।
IPL मिनी ऑक्शन 2026: प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा सबसे महंगे अनकैप्ड


IPL ऑक्शन हिस्ट्री के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी: प्रशांत-कार्तिक ने रचा इतिहास
- प्रशांत वीर: चेन्नई सुपर किंग्स - ₹14.2 करोड़ - 2025
- कार्तिक शर्मा: चेन्नई सुपर किंग्स - ₹14.2 करोड़ - 2025
- आवेश खान: लखनऊ सुपर जायंट्स - ₹10 करोड़ - 2022
- कृष्णप्पा गौतम: चेन्नई सुपर किंग्स - ₹9.25 करोड़ - 2021
- शाहरुख खान: पंजाब किंग्स - ₹9 करोड़ - 2022
- राहुल तेवतिया: गुजरात टाइटन्स - ₹9 करोड़ - 2022
- क्रुणाल पांड्या: मुंबई इंडियंस - ₹8.8 करोड़ - 2018
- आकिब नबी: दिल्ली कैपिटल्स - ₹8.40 करोड़ - 2025
- वरुण चक्रवर्ती: किंग्स XI पंजाब - ₹8.40 करोड़ - 2019











KKR ने तेज गेंदबाजी पर फोकस: पथिराना और मुस्तफिजुर को खरीदा
KKR ने तेज गेंदबाजों पर खास दिलचस्पी दिखाई। श्रीलंका के मथीशा पथिराना को 18 करोड़ (श्रीलंकाई खिलाड़ी का रिकॉर्ड) और बांग्लादेश के मुस्तफिजुर रहमान को 9.20 करोड़ में खरीदा। स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई को राजस्थान रॉयल्स ने 7.20 करोड़ में लिया, जबकि वेंकटेश अय्यर को RCB ने 7 करोड़ में जोड़ा (2025 मेगा ऑक्शन में वे 23.75 करोड़ में KKR के थे)।
कई बड़े नाम अनसोल्ड
2023 फाइनल के प्लेयर ऑफ द मैच डेवोन कॉन्वे, श्रीलंका के मिस्ट्री स्पिनर महीश तीक्ष्णा और अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान अनसोल्ड रहे। इनके नाम दो बार पूल में लाए गए, लेकिन कोई बोली नहीं लगी। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के जैक फ्रेजर-मैगर्क, वेस्टइंडीज के अल्जारी जोसेफ और साउथ अफ्रीका के जेराल्ड कूट्जी भी नहीं बिके।
यह भी पढ़िए
IPL 2026 Auction: कौन हैं कार्तिक शर्मा, जिन पर IPL 2026 ऑक्शन में CSK ने लुटाए 14.20 करोड़ रुपए
Venkatesh Iyer: वेंकटेश अय्यर को 340% का घाटा, 23.75 से कीमत 7 करोड़ पर आई, क्यों आरसीबी ने खरीदा?
कैमरून ग्रीन 25.20 करोड़ के सबसे महंगे विदेशी, पर मिलेंगे सिर्फ 18 करोड़? जानें बाकी पैसा कहां जाएगा
Auqib Nabi: पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, बेटा बना तेज गेंदबाज; अब IPL नीलामी में 8.4 करोड़ में बिका
Live Updates
- 16 Dec 2025 9:18 PM
IPL 2026 Mini Auction Live Updates: आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026 के तहत आखिरी बोली काइल जैमीसन के नाम पर लगाई गई। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2 करोड़ में खरीदा। इसके साथ ही सभी टीमों के स्लॉट फुल हो गए।
- 16 Dec 2025 9:14 PM
IPL 2026 Mini Auction Live Updates: एक्सीलरेटेड राउंड-3 में एडम मिल्ने को राजस्थान रॉयल्स ने 2.40 करोड़ रुपए में खरीदा।
- 16 Dec 2025 9:13 PM
IPL 2026 Mini Auction Live Updates: एक्सीलरेटेड राउंड-3 में टॉम बैंटन को गुजरात टाइटन्स ने 2 करोड़ में खरीदा।
- 16 Dec 2025 9:10 PM
IPL 2026 Mini Auction Live Updates: एक्सीलरेटेड राउंड-3, नाम मांगे गए
सभी फ्रेंचाइजी से तीसरे एक्सीलरेटेड राउंड के लिए 2-3 खिलाड़ियों के नाम प्रस्तावित करने को कहा गया है। अभी कुल 11 स्लॉट्स खाली बचे हैं। KKR, LSG, MI, SRH और PBKS ने अपनी सभी स्लॉट्स भर ली हैं।
- 16 Dec 2025 8:44 PM
IPL 2026 Mini Auction Live Updates: एक्सीलरेटेड राउंड-2 के खत्म होने से पहले जैक एडवर्ड्स को सनराइज हैदराबाद ने 3 करोड़ में खरीदा।
- 16 Dec 2025 8:33 PM
IPL 2026 Mini Auction Live Updates: एक्सीलरेटेड राउंड-2 में लुंगी एनगिडी को दिल्ली कैपिटल्स ने 2 करोड़ में खरीदा।
- 16 Dec 2025 8:31 PM
IPL 2026 Mini Auction Live Updates: एक्सीलरेटेड राउंड-2 में जोश इंग्लिस को लखनऊ सुपर जॉइंट्स ने 8.60 करोड़ में खरीदा। जोश LSG स्क्वॉड के 25वें खिलाड़ी बने।
- 16 Dec 2025 8:26 PM
IPL 2026 Mini Auction Live Updates: एक्सीलरेटेड राउंड-2 में बेन ड्वार्शुइस को पंजाब किंग्स ने 4.40 करोड़ में खरीदा।
- 16 Dec 2025 8:19 PM
IPL 2026 Mini Auction Live Updates: एक्सीलरेटेड राउंड-2 में राहुल चाहर को चेन्नई सुपर किंग्स ने 5.20 करोड़ में खरीदा।
.@ChennaiIPL add Rahul Chahar to their squad! 💛
— IndianPremierLeague (@IPL) December 16, 2025
He goes to the 5⃣-time #TATAIPL winners for INR 5.2 Crore 👏#TATAIPLAuction pic.twitter.com/Xl3AkA7I2Y
