IPL 2026 Auction: कौन हैं कार्तिक शर्मा, जिन पर IPL 2026 ऑक्शन में CSK ने लुटाए 14.20 करोड़ रुपए

Kartik Sharma CSK IPL Auction
X

IPL 2026 Auction में चेन्नई सुपर किंग्स ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपए में खरीदा।

IPL 2026 Auction में चेन्नई सुपर किंग्स ने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज कार्तिक शर्मा पर 14.20 करोड़ रुपए की बड़ी बोली लगाई। जानिए कौन हैं कार्तिक शर्मा, उनका घरेलू क्रिकेट रिकॉर्ड और क्यों माने जा रहे हैं टी20 के फ्यूचर स्टार।

IPL 2026 के मेगा ऑक्शन में चेन्नई सुपर किंग्स ने युवा खिलाड़ियों पर बड़ा भरोसा जताया है। प्रशांत वीर के बाद CSK ने एक बार फिर रिकॉर्ड तोड़ते हुए कार्तिक शर्मा को 14.20 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया। इसके साथ ही कार्तिक IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं।

अनकैप्ड खिलाड़ियों पर टूटा पैसों का रिकॉर्ड

IPL ऑक्शन के इतिहास में यह पहली बार नहीं है जब CSK ने अनकैप्ड खिलाड़ियों पर इतनी बड़ी रकम खर्च की हो, लेकिन एक ही ऑक्शन में दो खिलाड़ियों पर 14.20 करोड़ की बोली ने सबको चौंका दिया। प्रशांत वीर और कार्तिक शर्मा अब संयुक्त रूप से IPL के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी बन गए हैं।

कौन हैं कार्तिक शर्मा?

कार्तिक शर्मा भारतीय घरेलू क्रिकेट का उभरता हुआ नाम हैं। वह एक विकेटकीपर बल्लेबाज हैं और अपनी आक्रामक बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाते हैं। कार्तिक मुख्य रूप से मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं और डेथ ओवरों में बड़े शॉट लगाने की क्षमता रखते हैं।

घरेलू क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 में कार्तिक शर्मा ने राजस्थान की ओर से खेलते हुए 5 मैचों में करीब 160 की स्ट्राइक रेट से 133 रन बनाए। उनके खेल में सबसे खास बात यह है कि वह कम गेंदों में मैच का रुख बदलने की काबिलियत रखते हैं।

अब तक अपने टी20 करियर में कार्तिक शर्मा 12 मैचों में 334 रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट लगभग 163 का है, जो उन्हें आधुनिक टी20 क्रिकेट के लिए बेहद उपयुक्त बनाता है। उन्होंने अब तक कई मौकों पर डेथ ओवरों में आकर फिनिशर की भूमिका निभाई है।

महज 19 साल की उम्र में कार्तिक शर्मा ने अंडर-14 और अंडर-16 स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर अपनी पहचान बनाई थी। IPL फ्रेंचाइजियों के साथ वह पहले भी ट्रायल दे चुके थे, लेकिन इस बार रणजी और घरेलू टी20 में प्रदर्शन ने उन्हें करोड़ों की बोली तक पहुंचा दिया।

CSK के लिए क्यों हैं खास?

विकेटकीपर होने के साथ-साथ तेज रन बनाने की क्षमता कार्तिक शर्मा को CSK के लिए एक परफेक्ट पैकेज बनाती है। टीम को लंबे समय से एक भरोसेमंद फिनिशर की तलाश थी, जिसे कार्तिक पूरा कर सकते हैं।

IPL ऑक्शन इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी

  1. प्रशांत वीर: चेन्नई सुपर किंग्स - ₹14.20 करोड़ - 2025
  2. कार्तिक शर्मा: चेन्नई सुपर किंग्स - ₹14.20 करोड़ - 2025
  3. आवेश खान: लखनऊ सुपर जायंट्स - ₹10 करोड़ - 2022
  4. कृष्णप्पा गौतम: चेन्नई सुपर किंग्स - ₹9.25 करोड़ - 2021
  5. शाहरुख खान: पंजाब किंग्स - ₹9 करोड़ - 2022
  6. राहुल तेवतिया: गुजरात टाइटन्स - ₹9 करोड़ - 2022
  7. क्रुणाल पांड्या: मुंबई इंडियंस - ₹8.8 करोड़ - 2018
  8. औकिब नबी: दिल्ली कैपिटल्स - ₹8.40 करोड़ - 2025
  9. वरुण चक्रवर्ती: किंग्स XI पंजाब - ₹8.40 करोड़ - 2019
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo

Tags

Next Story