MS Dhoni नंबर तीन पर 16 बार खेलने उतरे हैं, देखिए धोनी ने किस पोजीशन पर कितने रन बनाए हैं
MS Dhoni Records In ODI : महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं, वह 129 बार छठे नंबर पर खेलने उतरे हैं। एमएस धोनी ने छठे नंबर पर 129 परियों में 4164 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और तीस अर्धशतक शामिल हैं, वहीं इस पोजीशन पर खेलते हुए धोनी ने सर्वाधिक 139* रन बनाए हैं।

पूर्व क्रिकेटर और वर्तमान में बीजेपी सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) को लेकर बड़ी बात कही है। गौतम गंभीर ने कहा कि अगर महेंद्र सिंह धोनी नंबर तीन (MS Dhoni Batting Position In Odi) पर बल्लेबाजी करते तो एक अलग ही क्रिकेटर होते। उन्होंने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय क्रिकेट (MS Dhoni Records In ODI) में नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते हुए कई और रिकार्ड्स अपने नाम कर सकते थे। गौतम गंभीर ने ये बातें स्टार स्पोर्ट्स के शो क्रिकेट कनेक्टेड में कही।
गंभीर ने कहा कि धोनी ने अपने क्रिकेट करियर (MS Dhoni Cricket Career) में अनेकों रिकार्ड्स बनाए, लेकिन रिकार्ड्स टूटने के लिए बनते हैं। अगर महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के लिए नंबर तीन पर बल्लेबाजी करते तो वह एक्साइटिंग क्रिकेटर होते। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने नंबर तीन पर 16 बार खेलने उतरे हैं, और इसमें ज्यादातर परियां उनके शुरूआती करियर की हैं।
एमएस धोनी ने वनडे करियर में नंबर तीन पर 16 परियों में कुल 993 रन बनाए हैं, और उन्होंने अपने करियर का सर्वाधिक स्कोर (MS Dhoni 183*) भी तीसरे नंबर पर खेलते हुए ही बनाया था। आइए आपको बताते हैं कि एमएस धोनी ने वनडे में किस पोजीशन पर कितनी बार बल्लेबजी की, और कितने रन बनाए।
एमएस धोनी ने सबसे ज्यादा छठे नंबर नंबर पर बल्लेबाजी की
महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे अधिक छठे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे हैं, वह 129 बार छठे नंबर पर खेलने उतरे हैं। एमएस धोनी ने छठे नंबर पर 129 परियों में 4164 रन बनाए हैं। इसमें 1 शतक और तीस अर्धशतक शामिल हैं, वहीं इस पोजीशन पर खेलते हुए धोनी ने सर्वाधिक 139* रन बनाए हैं।
पोजीशन | परियां | रन | हाईएस्ट | शतक | अर्धशतक |
Opening | 2 | 98 | 96 | 0 | 1 |
3 | 16 | 993 | 183 | 2 | 6 |
4 | 30 | 1358 | 109 | 1 | 12 |
5 | 83 | 3169 | 134 | 4 | 18 |
6 | 129 | 4164 | 139 | 1 | 30 |
7 | 34 | 940 | 139 | 2 | 6 |
8 | 3 | 51 | 20 | 0 | 0 |
Total | 297 | 10773 | 183* | 10 | 73 |