haribhoomi hindi news
Vastu Dosh Upay: वास्तु शास्त्र में घर निर्माण के लिए कई नियम निर्धारित किये गए है। इसमें से तत्वों और दिशाओं का सामंजस्य मुख्य रूप से शामिल है। यह सामंजस्य न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को वास्तु दोषों का सामना करना पड़ता है।

Vastu Dosh Upay: वास्तु शास्त्र में घर निर्माण के लिए कई नियम निर्धारित किये गए है। इसमें से तत्वों और दिशाओं का सामंजस्य मुख्य रूप से शामिल है। यह सामंजस्य न होने पर घर-परिवार के सदस्यों को वास्तु दोषों का सामना करना पड़ता है। इसकी वजह से परिवार के लोगों को धन हानि, तनाव और सेहत पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिलते है। ऐसी स्थिति में लोग घरों को तोड़-फोड़कर उसे वास्तु अनुसार बनाने का प्रयास करते है, लेकिन यह जरुरी नहीं। 

अधिकांश बार हम वास्तु दोष को सुधारने के लिए घर में तोड़-फोड़ करते है, लेकिन यह हर बार आवश्यक नहीं होता है। यहां हम आपको बिना किसी तोड़-फोड़ के वास्तु दोषों को दूर करने के उपाय बता रहे हैं। चलिए जानते है-  

  • - घर में आईना सही जगह पर लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। भूल से भी यदि आईने की दिशा गलत होती है, तो यह नकारात्मक ऊर्जा देती है। 
  • - घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए पीतल, चांदी, या तांबे से निर्मित श्री यंत्र या वास्तु यंत्र अवश्य रखें। 
  • - घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए पिरामिड या फेंगसुई अवश्य रखें, जिससे सकारात्मक ऊर्जा प्रवाह बढ़ता है। 
  • - घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए तुलसी, मनी प्लांट, या बैम्बू जैसे पौधे अवश्य लगाएं, इससे सकारात्मक ऊर्जा प्रवाह बढ़ता है। लेकिन ध्यान रखें इन पौधों को पूर्व, उत्तर, या उत्तर-पूर्व दिशा में रखें। इसके अलावा घर की दीवारों पर हल्के और मानसिक शांति प्रदान करने वाला रंग चुनें। 
  • - घर से वास्तु दोष को दूर करने के लिए टूटी-फूटी चीजों को निकलकर बाहर फेंक दें। साथ ही घर की उत्तर-पूर्व दिशा को स्वच्छ रखें। 

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

7