Logo
election banner
महामंलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज के जूना अखाड़ा आचार्य पीठ पर पदस्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय आध्यात्मिक महोत्सव कल से हरिद्वार के हरिहर आश्रम में होना है। आयोजन में कई राज्यों के मुख्यमंत्री औरRRS प्रमुख, केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे।

भोापाल। हरिद्वार के हरिहर आश्रम में कल से दत्त जयंती के उपलक्ष्य में विशाल संत समागम और आध्यात्मिक महोत्सव का शुभारंभ होगा। 26 दिसंबर तक चलने वाले आयोजन में देशभर से सभी सम्प्रदायों के शीर्षस्थ आचार्य, संत-महात्मा सहित कई प्रदेशों के मुख्यमंत्री, राज्यपाल और केंद्रीय मंत्री शामिल होंगे। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरसंघचालक डॉ मोहनराव भागवत 24 दिसंबर को सुबह 9 बजे श्री पंचदेव यज्ञ के अरणी मंधन और आरंभिक देव पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ करेंगे।

लोक कल्याणकारी आध्यात्मिक आयोजन होगा
प्रभु प्रेमी संघ भोपाल शाखा के कोषाअध्यक्ष पंडित राम शुक्ला ने बताया कि हरिद्वार के हरिहर आश्रम में यह आध्यात्मिक महोत्सव किया जा रहा है। आयोजन आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी के पंचदशनाम जूना अखाड़ा आचार्य पीठ पर पदस्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने और दत्त जयंती के उपलक्ष्य में किया जा रहा है। प्रभुप्रेमी संघ दुनियाभर में आध्यात्मिक मूल्यों के संरक्षण व संवर्धन के लिए प्रयासरत रहती है।  "दत्त जयंती"  पर दिव्य आध्यात्मिक महोत्सव और अन्य विभिन्न लोक कल्याणकारी अध्यात्मिक आयोजन होंगे।

यह कार्यक्रम होंगे 
आचार्यपीठ हरिहर आश्रम कनखल हरिद्वार में होने वाले इस महोत्सव में श्री दत्त आराधना महोत्सव, सांस्कृतिक रक्षा सम्मेलन, धर्मसभा, संत समागम और विभिन्न सांस्कृतिक आध्यात्मिक अनुष्ठान होंगे। 24, 25 और 26 दिसंबर को होने वाले इस कार्यक्रम में देशभर से लाखों अनुयायी शामिल होंगे। आचार्य पीठ परिवार ने सभी धर्मावलंबियों से आध्यात्म लाभ लेने की अपील की है। 

रक्षामंत्री राजनाथ सहित कई प्रांतों के मुख्यमंत्री भी होंगे शामिल 
आध्यात्मिक कार्यक्रमों में देश के सभी सम्प्रदायों के शीर्षस्थ आचार्य, संत-महात्माओं के अलावा रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, हिमापल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रसाद शुक्ला, केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान, जम्मू कश्मीर के उप-राज्यपाल मनोज सिन्स, लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित विश्व की अनेक मूर्धन्य विभूतियां शामिल होंगी।

5379487