Logo
election banner
कुछ वर्षों पहले गौरैया पक्षी अक्सर दिखाई दे जाती थी, लेकिन अब यह पक्षी विलुप्ति की कगार पर है। वास्तु शास्त्र के अनुसार इन पक्षियों का घर में आना महत्वपूर्ण संदेश देता है। वास्तु शास्त्र मानता है कि ये पक्षी घर से वास्तु दोष को दूर कर सकते हैं।

 

(रुचि राजपूत)

Sparrow Brings Good Luck : हमें अपने घर के आस पास या छतों पर अनेकों प्रकार की चिड़िया नज़र आती है। हिन्दू धर्म शास्त्रों के अनुसार कुछ पक्षियों का घर में आना शुभ माना जाता है तो कुछ पक्षियों का आगमन अशुभ होता है। अक्सर घरों की छत पर दिखाई देने वाली गौरैया पक्षी की संख्या दिन पर दिन कम होती जा रही है। पूरे विश्व में गौरैया चिड़िया के संरक्षण के लिए प्रति वर्ष "विश्व गौरैया दिवस" मनाया जाता है, लेकिन बहुत से लोगों को यह जानकर हैरानी होगी कि गौरैया का घर के वास्तु से गहरा नाता होता है। इस विषय में अधिक जानकारी दे रहे हैं हरदा के रहने वाले पंडित एवं ज्योतिषी धर्मेंद्र दुबे से।

1. घर में गौरैया का घोंसला बनाना शुभ 
गोस्वामी तुलसीदास ने रामायण में राजा दशरथ के घर में गौरैया के घोंसलें का वर्णन किया है। वास्तु शास्त्र मानता है कि यदि घर की उत्तर दिशा या ईशान कोण में गौरैया ने अपना घोंसला बनाया है, तो यह घर के लिए अत्यंत शुभ होता है। मान्यता के अनुसार यदि गौरैया घर में ईशान कोण में घर बनाए तो घर के अंदर सुख समृद्धि का वास होता है, और परिवार की सारी परेशानियां भी धीरे धीरे दूर होती है।

2. बनते हैं बिगड़े काम
वास्तु शास्त्र मानता है कि गौरैया का घर में आना शुभ संकेत देता है, इन पक्षियों का घर में आने से जीवन में मधुरता आती है। घर के सदस्यों के बिगड़े हुए का रिश्ते बनने लगते हैं, नौकरी और व्यापार में सफलता मिलती है। 

3. दिन होता है शुभ
इसके अलावा गौरैया पक्षी का सुबह सुबह दिखाई देना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति इस चिड़िया को सुबह देखता है उसका पूरा दिन शुभ होता है और उसे अपने प्रति कार्य में सफलता प्राप्त होती है।

5379487