Logo
अनुपमा फेम एक्टर गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने को-स्टार्स के साथ डांस को लेकर ट्रोल होने पर किया रिएक्ट। लॉयल्टी को लेकर कही बड़ी बात।

Bigg Boss 19 के विनर गौरव खन्ना की पत्नी और अभिनेत्री आकांक्षा चमोला एक बार फिर सुर्खियो में हैं। इस बार वजह उनका एक डांस वीडियो हैं, जिसमें वो अपने को-स्टार्स के साथ डांस करती नजर आई। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही आकांक्षा को लोगो ने ट्रोल करना शुरू कर दिया, लेकिन अब आकांक्षा ने ट्रोलर्स को करारा जवाब देते हुए इंस्टा पर एक वीडियो शेयर किया हैं।

डांस वीडियो से उठा विवाद

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by @sufi2__2

आकांक्षा चमोला हाल ही में अपने अपकमिंग शो “दिल धोखा और डिजायर” के प्रमोशनल इवेंट में कुंवर अमर और अली हसन के साथ डांस करती नजर आई। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया गया। कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने वीडियों का हवाला देते हुए गौरव और अकांक्षा की शादी पर सवाल उठाने शुरू कर दिए।

आकांक्षा ने ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब

ट्रोलिंग के जवाब में आकांक्षा ने एक इन्फ्लुएंसर का वीडियो स्टोरी पर रीशेयर किया। जिसमें कहा गया कि लोग अपना सारा काम छोड़कर आकांक्षा चमोला की जिंदगी पर नजर रखे हुए हैं। साथ ही, डबल स्टैंडर्ड पर सवाल उठाते हुए बताया गया कि जब गौरव खन्ना ने टीवी शो में इंटीमेट सीन किए, तब किसी ने उनपर सवाल नहीं उठाया।

लॉयल होना बेसिक हैं - अकांक्षा चमोला

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Awesome TV (@awesomeitv)

आकांक्षा ने एक पुराने इंटरव्यू का क्लिप भी शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा था, “रिलेशनशिप में धोखा न देना कोई बड़ी बात नहीं, ये तो बेसिक है।” उन्होंने साफ किया कि लॉयल्टी कोई एहसान नहीं, बल्कि बेसिक रिस्पॉन्सिबिलिटी है।

तलाक की अफवाहों पर भी आकांक्षा चमोला पहले ही विराम लगा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि उनके और गौरव खन्ना के रिश्ते में कोई परेशानी नहीं हैं और सोशल मीडिया पोस्ट को गलत तरीके से पेश किया जा रहा हैं।

आकांक्षा पहले भी हो चुकी हैं ट्रोलिंग की शिकार

यह पहली बार नहीं है जब आकांक्षा को ट्रोल किया गया हो। इससे पहले अवेज़ दरबार के साथ एक डांस वीडियो को लेकर भी उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। तब भी कुछ लोगों ने उनके और गौरव खन्ना के रिश्ते को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए थे।

5379487