South Direction Vastu: घर की दक्षिण दिशा से जुड़े हैं ये 4 वास्तु नियम, रातों-रात खोल देते है बंद किस्मत!

South Direction Vastu Tips in Hindi for Home
X
वास्तु के अनुसार यदि घर की चीजें सही दिशा में रखी हो तो परिवार में सकरात्मकता का वास होता है।
वास्तु शास्त्र भी ज्योतिष शास्त्र का ही एक हिस्सा है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं के बारे में कई ऐसी चीजें बताई गई है, जो हमारे जीवन को प्रत्यक्ष या फिर अप्रत्यक्ष रूप से प

South Direction Vastu Tips: वास्तु शास्त्र भी ज्योतिष शास्त्र का ही एक हिस्सा है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं के बारे में कई ऐसी चीजें बताई गई है, जो हमारे जीवन को प्रत्यक्ष या फिर अप्रत्यक्ष रूप से प्रभावित करती है। वास्तु के अनुसार यदि घर की चीजें सही दिशा में रखी हो तो परिवार में सकरात्मकता का वास होता है। साथ ही घर में खुशहाली आती है और परिवार के सभी सदस्य तरक्की करते है। यहां हम घर की दक्षिण दिशा में रखने वाली उन चीजों के बारे में बात करेंगे, जो आपको धनवान बना सकती है। आइए जानते हैं वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में किन चीजों को रखना लाभकारी होता है।

घर की दक्षिण दिशा से जुड़े वास्तु नियम
(Ghar Ki Dakshin Disha Se Jude Vastu Niyam)

चिड़िया की तस्वीर: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में चिड़िया की तस्वीर लगाना शुभ होता है। इसे लगाने से घर में वास कर रही नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है सकारात्मकता का वास होता है। परिवार में सुख-शांति का वास होने लगता है। आप घर में फीनिक्स बर्ड की तस्वीर लगाएं।

झाड़ू: सनातन धर्म में झाड़ू का संबंध धन की देवी मां लक्ष्मी से माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में झाड़ू रखना बेहद शुभ होता है। कहते है जिन घरों में ऐसा होता है, उसके सदस्यों के ऊपर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद बना रहता है। ध्यान रखें झाड़ू को हमेशा छिपाकर रखना चाहिए।

सोना-चांदी: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की दक्षिण दिशा में सोना-चांदी रखना शुभ होता है। इससे घर में बरकत बनी रहती है और धन की कमी नहीं होती।

बिस्तर का सिरहाना: वास्तु शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को अपने घर में दक्षिण दिशा में सिरहाने करके सोना चाहिए। इससे किस्मत के दरवाजे खुलते है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story