Shardiya Navratri 2024: पिछले नवरात्रि में हाथी पर सवार होकर आई थीं मां दुर्गा, जानिये इस बार कैसे आएंगी?

Shardiya Navratri 2024
X
शारदीय नवरात्रि 2024
वैदिक पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर से नवरात्रि की शुरुआत हो रही है। लेकिन क्या आपको पता है इस बार शारदीय नवरात्रि में मां दुर्गा किस वाहन पर सवार होकर आएंगी। अगर नहीं तो आइए जानते हैं।

Shardiya Navratri 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, प्रत्येक साल शारदीय नवरात्रि का त्योहार आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से मनाया जाता है। नवरात्रि के नौ दिनों में मां दुर्गा के नव स्वरूपों की विधि-विधान से पूजा की जाती है। बता दें कि शारदीय नवरात्रि के दसवें दिन दशहरा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन मां दुर्गा की पूजा की जाती है। तो आज इस खबर में जानेंगे इस साल यानी 2024 में शारदीय नवरात्रि कब से शुरू हो रहे हैं और मां दुर्गा इस बार किस वाहन पर सवार होकर आएंगी। आइए इन सभी के बारे में विस्तार से जानते हैं।

शारदीय नवरात्रि में घट स्थापना का मुहूर्त

वैदिक पंचांग के अनुसार, आश्विन माह के शुक्ल पक्ष के प्रतिपदा तिथि के दिन घट स्थापना किया जाता है। शारदीय नवरात्रि में घट स्थापना का अपना अलग ही महत्व है। शारदीय नवरात्रि 3 अक्टूबर से शुरू हो रहा है इस दिन घट स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह के 6 बजकर 15 मिनट से लेकर सुबह के 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में घट स्थापना कर सकते हैं।

उस बार मां दुर्गा की क्या होगी सवारी ?

ज्योतिषियों के अनुसार, पिछली बार मां दुर्गा हाथी में सवार होकर आई थीं। इस बार नवरात्रि में मां दुर्गा बाघ, शेर, घोड़े पर नहीं बल्कि पालकी पर सवार होकर आएंगी। देवी पुराण के अनुसार, मां दुर्गा की पालकी की सवारी बहुत ही शुभ माना गया है। ज्योतिषियों का मानना है कि यह बहुत ही भाग्यशाली है। मां दुर्गा सभी लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखेंगी।

शारदीय नवरात्रि की शुभ तिथियां

  1. नवरात्रि का पहला दिन यानी प्रतिपदा की तिथि- मां शैलपुत्री- 3 अक्टूबर 2024 ( घट स्थापना )
  2. दूसरा दिन- मां ब्रह्मचारिणी - 4 अक्टूबर
  3. तीसरा दिन- मां चंद्रघंटा की पूजा – 5 अक्टूबर 2024
  4. चौथा दिन- मां कुष्मांडा की पूजा – 6 अक्टूबर 2024
  5. पांचवां दिन- मां स्कंदमाता की पूजा – 7 अक्टूबर 2024
  6. छठा दिन- मां कात्यायनी की पूजा – 8 अक्टूबर 2024
  7. सातवां दिन- मां कालरात्रि की पूजा – 9 अक्टूबर 2024
  8. आठवां दिन- मां सिद्धिदात्री की पूजा – 10 अक्टूबर 2024
  9. नौवां दिन- मां महागौरी की पूजा – 11 अक्टूबर 2024
  10. विजयदशमी – 12 अक्टूबर 2024, दुर्गा विसर्जन

यह भी पढ़ें-

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story