Maa Lakshmi Mantra: सोई हुई किस्मत जगाने के लिए करें इन मंत्रों का जाप, गजब का होगा चमत्कार

Maa Lakshmi Mantra
X
Maa Lakshmi Mantra
शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए कुछ ऐसे मंत्र हैं जिन्हें जाप करने से सोई हुई किस्मत जाग जाएगी। तो आइए उन मंत्रों के बारे में जानते हैं।

Maa Lakshmi Mantra: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में माता लक्ष्मी को धन-धान्य, सुख-संपदा, ऐश्वर्य और वैभव की देवी माना गया है। मान्यता है कि माता लक्ष्मी की कृपा से सोई हुई किस्मत भी जाग जाती है। व्यक्ति कभी निराश नहीं होता है। उसकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर हो जाती है। आमतौर पर लोग माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए नियमित रूप से पूजा करते हैं। लेकिन, कुछ ऐसे भी दिन होते हैं जो माता लक्ष्मी को विशेष रूप से समर्पित है।

सप्ताह के प्रत्येक दिन पर किसी न किसी देवी देवता का आधिपत्य होता है। आज शुक्रवार है और आज का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा अर्चना करने से जीवन में खुशहाली आती है। साथ ही, सुख-समृद्धि की भी प्राप्ति होती है। तो आज इस खबर में जानेंगे माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के चमत्कारी मंत्रों के बारे में। यदि आप इन मंत्रों का जाप करते हैं तो आपको सभी संकटों से छुटकारा मिल जाएगा साथ ही सौभाग्य की भी प्राप्ति होगी।

मां लक्ष्मी का बीज मंत्र

ऊँ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ऊँ महालक्ष्मी नमः।।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मां लक्ष्मी का बीज मंत्र कमल गट्टे की माला से जाप करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से माता प्रसन्न होती हैं।

सुख-शांति के लिए मंत्र

ऊँ श्रीं क्लीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।

मान्यता है कि महालक्ष्मी के इस मंत्र का जाप 108 बार करने से सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

कर्ज मुक्ति मंत्र

ऊँ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:। ।

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार, जो जातक इस मंत्र का जाप शुक्रवार के दिन करता है उसे धन संबंधित सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती हैं।

धन लाभ मंत्र

या रक्ताम्बुजवासिनी विलासिनी चण्डांशु तेजस्विनी।

या रक्ता रुधिराम्बरा हरिसखी या श्री मनोल्हादिनी॥

या रत्नाकरमन्थनात्प्रगटिता विष्णोस्वया गेहिनी।

सा मां पातु मनोरमा भगवती लक्ष्मीश्च पद्मावती ॥

यदि आप इस मंत्र का जाप शुक्रवार के दिन करते हैं तो मां लक्ष्मी आपके घर में वास करती हैं। साथ ही साथ आपके घर में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

मनोकामना पूर्ति मंत्र

श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

शुक्रवार के दिन इस मंत्र का जाप कमल गट्टे से 108 बार करें। मान्यता है कि इस मंत्र का जाप करने से आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।

यह भी पढ़ें- अक्टूबर में बनेगा लक्ष्मीनारायण राजयोग, इन 3 राशि के लोग बिताएंगे राजा जैसा जीवन

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story