Mahakumbh 2025: क्या महिला नागा साधु भी निर्वस्त्र रह सकती हैं? जानें क्या है उनके लिए कठोर नियम

Kya Mahila Naga Sadhu Bina Kapdon Ke Rah Sakti Hai
X
महिला नागा साधुओं का निर्वस्त्र रहने के संदर्भ में आज भी एक रहस्य बना हुआ है।
उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। 13 जनवरी से शुरू हुए इस महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को होगा। महाकुंभ का सबसे बड़ा आकर्षण नागा साधू रहते है, जिसमे

Mahila Naga Sadhu Mahakumbh 2025: उत्तरप्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत हो चुकी है। 13 जनवरी से शुरू हुए इस महाकुंभ का समापन 26 फरवरी को होगा। महाकुंभ का सबसे बड़ा आकर्षण नागा साधू रहते है, जिसमें पुरुष और महिलायें दोनों ही शामिल है। आपने अक्सर देखा होगा कि, पुरुष नागा साधू निर्वस्त्र रहते है लेकिन महिला नागा साधू निर्वस्त्र रह सकती है या नहीं, इसे लेकर असमंजस दिमाग में बना रहता है। महिला नागा साधुओं का निर्वस्त्र रहने के संदर्भ में आज भी एक रहस्य बना हुआ है। ऐसे में चलिए इस लेख के माध्यम से आज महिला नागा साधुओं के रहस्य से पर्दा उठाते है।

आपको बता दें, महिला नागा साधु बनने के लिए किसी भी महिला को 10 से 15 साल तक कठोर ब्रह्मचर्य व्रत का पालन करना होता है। इसके बाद उन्हें अपने गुरु को यह सिद्ध करना होता है कि, वह अब सांसारिक मोह-माया के बंधन से पूरी तरह दूर होने के लिए तैयार है। इसी के बाद उन्हें उपाधि प्राप्त होती है।

क्या महिला नागा साधु भी निर्वस्त्र रहती हैं?

लोगों के जेहन में सवाल उठता है कि, क्या महिला नागा साधु भी निर्वस्त्र रहती हैं। इसका जवाब है 'नहीं।' दरअसल, नियम अनुसार महिला नागा साधुओं को निर्वस्त्र रहने की अनुमति नहीं होती है। वे अपने निजी अंगों को ढंकने के लिए सिला हुआ गेरुआ रंग का एक कपड़ा पहन सकती है, जिसे गंती कहते है। इसके अलावा उन्हें कोई और वस्त्र पहनने की अनुमति नहीं होती है। बता दें, पुरुष नागा साधुओं को भी सार्वजनिक स्थानों पर निजी अंगों को ढंकना होता है।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story