गणेश चतुर्थी 2024: दिल्ली में यहां सज रहा गणपति बप्पा का सबसे बड़ा पंडाल, एक बार अवश्य दर्शन कीजिए

biggest Ganpati Bappa pandal
X
सबसे बड़ा गणपति पंडाल
मुंबई के लालबाग जैसा पंडाल दिल्ली में भी बनाया जा रहा है। आइये इस पंडाल की खासियत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Ganesh Chaturthi 2024: गणपति बप्पा मोरया, मंगल मूर्ति मोरया। विघ्नहर्ता श्री गणेश जी की पूजा किसी भी शुभ कार्य या पूजा पाठ में सबसे पहले किया जाता है। ऐसे में गणपति उत्सव कल यानी 7 सितंबर को होने वाला है। इस पर्व को लेकर देश के अलग-अलग शहरों में भरपूर तैयारियां चल रही हैं। बता दें कि मुंबई, गोवा पुणे जैसे शहरों में गणेश उत्सव पर बड़े-बड़े पंडाल सजाए जाते हैं।

Ganesh Chaturthi 2024
Ganesh Chaturthi 2024

हालांकि गणपति उत्सव मनाने में देश की राजधानी दिल्ली भी कम नहीं है। यहां भी गणपति उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। दिल्ली में कई ऐसी जगहें हैं जहां पर विशाल पंडाल के साथ भंडारे का भी आयोजन किया जाता है। इस पंडाल की बराबरी मुंबई के लालबाग से भी की जाती है। तो आज इस खबर में जानेंगे दिल्ली में सबसे बड़े पंडाल कहा लगता है और इस पंडाल की खासियत क्या है।

कहां लगता है सबसे बड़ा पंडाल

Ganesh Chaturthi 2024
Ganesh Chaturthi 2024

देश की राजधानी दिल्ली के बुराड़ी इलाके में सबसे बड़ा गणपति उत्सव का पंडाल बनाया जाता है, जो काफी मशहूर है। यहां गणपति का मूर्ति भी भव्य तरह से रखा जाता है। इसे देखकर लोगों की आंखें चकाचौंध हो जाती है।

क्या है इस बार पंडाल की थीम

ऐसे तो प्रत्येक साल गणेश उत्सव पर पंडाल की थीम अलग-अलग होती है। इसमें से कुछ पंडाल सांस्कृतिक थीम पर होते हैं, तो कुछ मॉडर्न थीम पर बनाए जाते हैं। इस बार दिल्ली में बप्पा की मूर्ति इको-फ्रेंडली बनाई गई है। वहीं पंडाल की थीम को लेकर अभी तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। लेकिन पंडाल प्रत्येक वर्ष की तरह खूबसूरत और भव्य तरीके से बनाया गया है।

पंडाल का क्या है इतिहास

दिल्ली के बुराड़ी में पहली बार मुंबई के लालबाग जैसे आलिशान पंडाल यहां के सांसद मनोज तिवारी ने 2015 में सजवाया था। सांसद मनोज तिवारी ने कहा था कि लोग गणपति उत्सव पर मुंबई के लालबाग के दर्शन करने जाते हैं, ठीक वैसे ही हम दिल्ली-एनसीआर वाले लोगों के लिए यहीं लालबाग का आयोजन करवाएंगे। उस समय से लेकर अब तक हर साल यहां गणेश उत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है।

जानें पंडाल की भव्यता

Ganesh Chaturthi 2024
Ganesh Chaturthi 2024

दिल्ली के बुराड़ी का यह पंडाल लगभग 6,00,000 वर्ग क्षेत्र में फैला हुआ है। पंडाल की खास बात यह होती है कि इसका फर्श लकड़ियों का बनाया जाता है, जिस पर करीब 5 लाख लोगों के खड़े होने की क्षमता होती है। इस पंडाल में बच्चों के लिए झूले भी लगाए जाते हैं। गणेश उत्सव पर प्रत्येक साल करीब 1 लाख से 5 लाख श्रद्धालु दर्शन करने के लिए आते हैं।

क्या है यहां का खास व्यंजन

दिल्ली के बुराड़ी की गलियों में चटपटे स्ट्रीट फूड के स्टॉल्स भी लगाए जाते हैं। साथ ही यहां अलग-अलग व्यंजनों का भी स्टॉल्स लगाए जाते हैं। इस पंडाल में आप बिहारी, पंजाबी और राजस्थानी जैसे राज्यों के खाने का लुत्फ उठा सकते हैं।

कैसे पहुंचे गणपति पंडाल

दिल्ली के बुराड़ी गणेश उत्सव पंडाल तक पहुंचने के लिए नजदीकी मेट्रो स्टेशन जी.टी.बी नगर है। यह पंडाल DDA ग्राउंड, संत निरंकारी समागम, दिल्ली बुराड़ी में आयोजित किया जाता है।

यह भी पढ़ें- घर में वास्तु अनुसार लगाएं गणपति बप्पा की मूर्ति, जानें वास्तु नियम और महत्व

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story