Eid 2025: भारत में आज कितने बजे दिखाई देगा चांद, अपने शहर का नोट करें टाइम 

Eid al-Fitr 2025: March 31 or April 1? Know Correct Date of Eid in India
X
Eid al-Fitr 2025: 31 मार्च या 1 अप्रैल... भारत में कब है ईद?
ईद की सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की जाती है। लोग नए कपड़े पहनते हैं, रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलते हैं और सेवइयां, शीरखुर्मा जैसी स्वादिष्ट मिठाइयाँ बनाई जाती हैं।

Eid 2025: ईद एक ऐसा पवित्र त्योहार है जिसे दुनिया भर के मुसलमान उल्लास और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। यह त्योहार रमजान के पवित्र महीने के बाद आता है, जिसमें पूरे महीने रोजे रखे जाते हैं और इबादत की जाती है। ईद उल फितर को ‘मीठी ईद’ भी कहा जाता है, क्योंकि इस दिन खासतौर पर मीठे पकवान बनाए जाते हैं और एक-दूसरे को बधाइयाँ दी जाती हैं। यह पर्व भाईचारे, प्रेम और दान-पुण्य का संदेश देता है।

कैसे तय होती है ईद की तारीख?
इस्लामिक कैलेंडर चंद्रमा पर आधारित होता है, इसलिए ईद की तारीख चांद दिखने पर निर्भर करती है। आमतौर पर, सऊदी अरब में रमजान भारत से एक दिन पहले शुरू होता है, इसलिए वहां चांद दिखने के बाद भारत में ईद की तारीख तय होती है। भारत में भी अलग-अलग शहरों में चांद के दिखने का समय अलग-अलग होता है। चांद दिखने के बाद चांद कमेटियों और इमामों द्वारा आधिकारिक रूप से ईद की तारीख की घोषणा की जाती है।

भारत में ईद 2025 का चांद देखने का समयभारत के प्रमुख शहरों में ईद के चांद के दिखाई देने का संभावित समय इस प्रकार है:

  1. दिल्ली: शाम 7:48 बजे
  2. मुंबई: शाम 7:56 बजे
  3. जम्मू: रात 8:05 बजे
  4. संभल: शाम 7:50 बजे
  5. हैदराबाद: शाम 7:31 बजे
  6. लखनऊ: रात 8:20 बजे
  7. आगरा: शाम 7:50 बजे
  8. हरियाणा: शाम 7:48 बजे
  9. पटना: रात 7:12 बजे
  10. प्रयागराज: रात 7:25 बजे
  11. कोलकाता: रात 7:00 बजे
  12. कानपुर: रात 7:35 बजे
  13. भोपाल: रात 7:41 बजे
  14. नोएडा: रात 7:47 बजे
  15. रायपुर: रात 7: 44 बजे
  16. रीवा: रात 7: 48 बजे
  17. सतना: रात 7:50 बजे

ईद के दिन की खास बातें
ईद की सुबह मस्जिदों और ईदगाहों में विशेष नमाज अदा की जाती है। लोग नए कपड़े पहनते हैं, रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलते हैं और सेवइयां, शीरखुर्मा जैसी स्वादिष्ट मिठाइयाँ बनाई जाती हैं। इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को जकात और फितरा दिया जाता है, जिससे समाज में समरसता बनी रहती है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story