Chhath Puja 2024: छठ महापर्व के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, झेलने पड़ेंगे गंभीर परिणाम!

Dont These mistake during Chhath festival
X
छठ महापर्व के दौरान दूध दही और घी का भी सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए।
5 नवंबर 2024 मंगलवार को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसी दिन से छठ पूजा की भी शुरुआत हो रही है। यह पर्व भारत में विशेषकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर

Chhath Puja 2024: 5 नवंबर 2024 मंगलवार को कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इसी दिन से छठ पूजा की भी शुरुआत हो रही है। यह पर्व भारत में विशेषकर बिहार, झारखंड और पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में मनाया जाता है। इस पर्व के दिनों में भगवान भास्कर अर्थात सूर्यदेव की आराधना की जाती है। सूर्यदेव की पूजा में विभिन्न तरह के फल और सब्जियां चढ़ाई जाती है, इसलिए पर्व के दौरान इन फल सब्जियों का भूलकर भी सेवन नहीं करें।

छठ महापर्व के दौरान सूर्यदेव को अर्पित की जाने वाली फल और सब्जियों का भूलकर भी सेवन नहीं करना चाहिए। इसमें केला, संतरा और गन्ना भी शामिल है। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, जो भी व्यक्ति इस तरह की भूल करता है ..उसे सूर्यदेव की नाराजगी झेलनी पड़ती है। चलिए विस्तार से जानते है-

छठ के दौरान इन चीजों के इस्तेमाल से बचें

- छठ महापर्व के दौरान मूली का इस्तेमाल सूर्यदेव की उपासना में होता है। इसलिए छठ के चार दिन मूली का सेवन भूलकर भी न करें। इसके अलावा कच्ची हल्दी का इस्तेमाल भी पूजा में होता है, तो इसका प्रयोग भी न करें। अगर आप इस तरह की भूल करते है, तो आपको अशुभ परिणाम झेलना पड़ सकता है।

- छठ महापर्व के दौरान दूध दही और घी का भी सेवन गलती से भी नहीं करना चाहिए। दरअसल छठ पूजा में दूध से सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाता है और घी से दीपक प्रज्ज्वलित होता है। हालांकि, ये नियम बच्चों और मरीजों पर लागू नहीं होते हैं। इसके अलावा छठ में कोई भी फल खाने से बचना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी सामान्य मान्यताओं पर आधारित है। Hari Bhoomi इसकी पुष्टि नहीं करता है।

WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story