Chaitra Navratri 2024: नवरात्रियों में भूलकर भी न करें इन चीजों का सेवन, इन्हें खाने से मां दुर्गा हो जाएंगी नाराज 

Chaitra Navratri 2024
X
Chaitra Navratri 2024: नवरात्रि के व्रत के समय लहसुन-प्याज का भूलकर भी न करें इस्तेमाल।
Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म का लोकप्रिय पर्व चैत्र नवरात्रि कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। यह पर्व पूरे देश में बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 से शुरू हो रही है और 17 अप्रैल को रामनवमी के उत्सव के साथ समाप्त होंगी।

Chaitra Navratri 2024: हिंदू धर्म का लोकप्रिय पर्व चैत्र नवरात्रि कुछ ही दिनों में शुरू होने वाली है। यह पर्व पूरे देश में बड़ी धूम-धाम के साथ मनाया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि 9 अप्रैल 2024 से शुरू हो रही है और 17 अप्रैल को रामनवमी के उत्सव के साथ समाप्त होंगी। नवरात्री के दिनों में कुछ भक्तगण मां दुर्गा को प्रसन्न करने के लिए उपवास भी रखते है। यह भक्त उपवास के दौरान सिर्फ फलाहार का ही सेवन करते है जो लोग व्रत नहीं रखते वे लोग भी नवरात्रों में सात्विक भोजन ही खाते है क्योंकि मां दुर्गा के 9 दिवसीय नवरात्रि व्रत संयम व अनुशासन के साथ किए जाते है। इसलिए अगर दुर्गा मां को प्रसन्न करना हैं तो प्याज-लहसुन की बनी चीजों का सेवन न करें।

नवरात्रियों में लहसुन-प्याज क्यों नहीं खाना चाहिए

हिंदु धर्म के मुताबिक किसी भी पूजा-पाठ या उपवास के समय लहसुन या प्याज से बना खाना नहीं खाना चाहिए। हमारे शास्त्रों तथा पुराणों में बताया गया है कि प्याज-लहसुन तामसिक प्रवृत्ति के होते हैं। जिन्हें अशुध्द माना जाता है। कोई भी व्रत या पूजा पाठ सफल तभी होता है जब व्यक्ति का मन शुध्द हो तथा उसका अपनी इंद्रियों पर संपूर्ण रूप से काबू होना हों।

इसका भी रखें विशेष ध्यान

  • अगर आप व्रत रख रहें हैं तो फलाहार में सेंधा नमक का ही उपयोग करें क्योंकि व्रत के दौरान साधारण नमक का उपयोग नहीं किया जाता है। व्रत के दौरान सिर्फ फलाहार जैसे- साबूदाना खिचड़ी, फल, दूध तथा दही आदि का ही उपयोग करना चाहिए।
  • व्रत के दौरान गेंहू व चावल जैसी अनाज की बनी चीजें को न खायें इसका विशेष ध्यान रखें।
  • नवरात्रि के 9 दिनों तक नींबू नहीं काटना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि नवरात्रों के दिनों में नींबू का काटना शुभ नहीं माना जाता है।
WhatsApp Button व्हॉट्सऐप चैनल से जुड़ें WhatsApp Logo
Next Story