RBI गवर्नर की घोषणा के बाद शेयर बाजार धड़ाम से गिरा, सेंसेक्स 1450 अंक टूटा
शक्तिकांत दास ने बुधवार दोपहर 2 बजे रेपो रेट में बढ़ोतरी का ऐलान किया तो एक घंटे बाद ही शेयर बाजार में बड़ी गिरावट दर्ज हो गई।

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के गवर्नर शक्तिकांत दास (Shaktikant Das) ने बुधवार दोपहर 2 बजे रेपो रेट में बढ़ोतरी का ऐलान किया तो एक घंटे बाद ही शेयर बाजार (Share Market) में बड़ी गिरावट दर्ज हो गई। बाजार में 30 में से 27 शेयर को हरे निशान के साथ कारोबार करते हुए देखा गया।
घरेलू शेयर बाजार बुधवार को सेंसेक्स 1450 अंक टूट गया। दोपहर के कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,060.64 अंक या 1.86 प्रतिशत गिरकर 55,915.35 पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 317.75 अंक यानी 1.86 फीसदी की गिरावट के साथ 16,751.35 पर कारोबार कर रहा था। निफ्टी के सभी 11 इंडेक्स लाल निशान पर बंद हुए हैं।
एक्सपर्ट्स का कहना है कि इसमें सबसे बड़ी गिरावट मीडिया इंडेक्स में 4.32 फीसदी की गिरावट के साथ आई है। वहीं मेटल, रियल्टी में 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज हुई है। इसके अलावा अन्य सेक्टरों जैसे बैंक, फाइनेंशियल सर्विसेज, प्राइवेट बैंक और फार्मा में भी गिरावट आई है। आज दोपहर को आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने कहा कि रेपो में 40-बेस पॉइंट बढ़ोतरी का ऐलान किया। अब यह दर 4.4 फीसदी हो गई है। सीआरआर में प्वाइंट 50 फीसदी की बढ़ोतरी की गई है। इससे पहले आरबीआई ने 22 मई 2020 को रेपो रेट में बदलाव किया था। इससे सारे कर्ज महंगे हो जाएंगे।
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध की वजह से दुनिया भर में महंगाई बढ़ी है। भारत में भी महंगे खाद्य पदार्थ और महंगे ईंधन की वजह से मार्च में खुदरा महंगाई दर 6.95 फीसदी पर पहुंच गई थी। यह आरबीआई की 6 फीसदी की सीमा से अधिक है। जबकि अप्रैल में मौद्रिक नीति समीक्षा की घोषणा करते हुए खुद आरबीआई गवर्नर ने कहा था कि केंद्रीय बैंक की प्राथमिकता अब महंगाई पर लगाम लगाने की होगी।