Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

Jeevan Raksha Padak Awards 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी, इन 51 लोगों को मिलेगा जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने 51 लोगों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार 2021 (Jeevan Raksha Padak Awards 2021) देने के लिए मंजूरी दे दी है।

Jeevan Raksha Padak Awards 2021: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दी मंजूरी, इन 51 लोगों को मिलेगा जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार
X

गणतंत्र दिवस (Republic Day) समारोह की पूर्व संध्या से पहले राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) ने 51 लोगों को जीवन रक्षा पदक पुरस्कार 2021 (Jeevan Raksha Padak Awards 2021) देने के लिए मंजूरी दे दी है। इसीक जानकारी गृह मंत्रालय के द्वारा दी गई है। वहीं वीरता पुरस्कारों का भी आज ही ऐलान किया गया है। यह सभी अवॉर्ड 26 जनवरी पर राजपथ पर परेड से पहले दिए जाएंगे।

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के मुताबिक, जीवन रक्षा पदक श्रृंखला पुरस्कार 2021 में 6 सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक, 16 उत्तम जीवन रक्षा पदक और 29 जीवन रक्षा पदक सहित 51 लोगों को यह पुरस्कार दिए जा रहे हैं। 5 पुरस्कार मरणोपरांत दिए जाएंगे। यह पुरस्कार किसी व्यक्ति के जीवन को बचाने के सराहनीय कार्य के लिए सरकार के द्वारा दिया जाता है।

यहां नीचे देखें हिंदी में 51 लोगों के नाम, जिन्हें मिलेगा ये सम्मान...

जानकारी के लिए बता दें कि यह पुरस्कार मरणोपरांत भी दिया जा सकता है। यह पुरस्कार उस व्यक्ति को दिया जाता है जो किसी को पानी, आग, प्राकृतिक घटनाओं और अन्य घटनाओं में डूबने से बचाने का साहसिक कार्य करता है।

और पढ़ें
Next Story