Padma Awards 2021: जानें इस साल किन-किन हस्तियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने दिया अवॉर्ड, देखें पूरी लिस्ट

राष्ट्रपति भवन में सोमवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (Ramnath Kovind) के द्वारा पद्म अवॉर्ड्स (Padma Awards) बांटे गए। मिली जानकारी के मुताबिक, 119 पद्म पुरस्कार इस वर्ष राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के द्वारा दिए जा रहे हैं। इस सूची में 7 पद्म विभूषण, 10 पद्म भूषण और 102 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार और 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता है।
पद्म विभूषण अवॉर्ड सुषमा स्वराज, अरुण जेटली और छन्नू लाल मिश्रा का नाम शामिल है। वहीं टेनिस स्टार पीवी सिंधू को पद्म भूषण से सम्मानित किया गया है। इसके अलावाअभिनेत्री कंगना रनौत और संगीतकार अदनान सामी को सोमवार को पद्म श्री पुरस्कार 2020 से नवाजा गया। पद्म श्री देश का चौथा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने दिल्ली में राष्ट्रपति भवन में पद्म पुरस्कार को दिया। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत अवॉर्ड पाने वालों के रिश्तेदार भी मौजूद रहे।
पद्म पुरस्कार गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर हर साल घोषित किए जाते हैं। ये भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक है। पुरस्कार तीन श्रेणियों में दिए जाते हैं। पहला- पद्म विभूषण (असाधारण और विशिष्ट सेवा के लिए), दूसरा- पद्म भूषण (उच्च क्रम की विशिष्ट सेवा) और पद्म श्री (प्रतिष्ठित सेवा) अवॉर्ड दिए जाते हैं।



