Mausam Ki Jankari: उत्तर भारत में भीषण गर्मी का हाई अलर्ट, दिल्ली में ब्रेक हुआ 122 साल का रिकॉर्ड
दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, बिहार और झारखंड (Delhi, Haryana, Punjab, UP, Rajasthan, Bihar and Jharkhand) मौसमी गर्मी का असर दिखेगा।

मौसम (Weather) विभाग ने पूर्वानुमान लगते हुए भविष्यवाणी करते हुए भीषण गर्मी (Heat) का अलर्ट जारी कर दिया है। दिल्ली में 122 साल पुराना गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है। वहीं अगले 5 दिनों तक लू या भीषण गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है। दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, यूपी, राजस्थान, बिहार और झारखंड (Delhi, Haryana, Punjab, UP, Rajasthan, Bihar and Jharkhand) मौसमी गर्मी का असर दिखेगा।
दिल्ली में आज लगातार छठे दिन भीषण गर्मी पड़ने की संभावना है। वहीं दिल्ली के आसमान में बादल भी छाए हुए हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान मौसम विभाग ने जताया है। दिल्ली में सुबह गर्म का कहर जारी है। विभाग ने आशंका जताई है कि अप्रैल के रहले ही 15 दिनों में गर्मी का सामना दिल्ली एनसीआर के लोगों को करना होगा। मंगलवार को गर्मी का 122 साल का रिकॉर्ड टूट गया।
उत्तर भारत का मौसमी हाल
उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भीषण गर्मी का सिलसिला जारी है। 42.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ, जो अप्रैल में 5 साल में सबसे अधिक है। वहीं, हरियाणा और पंजाब में भी लोगों पर भीषण गर्मी अपना असर दिखा रही है। अगले कुछ दिनों में गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना है। पिछले कई दिनों से देश के कई राज्यों यूपी, दिल्ली, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, बिहार, झारखंड में लू का असर देखने को मिल रहा है। अभी अप्रैल में भी तापमान 5 साल में सबसे ज्यादा दर्ज हुआ है।
एक रिकॉर्ड के मुताबिक, 72 साल में पहली बार दिल्ली में अप्रैल के महीने में तापमान सबसे ज्यादा दर्ज किया गया है। दिल्ली, हरियाणा, यूपी जैसे राज्यों में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया था। जबकि दूसरी ओर मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के चलते हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों में बुधवार को बारिश की संभावना है। नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 14 अप्रैल तक बारिश हो सकती है।