Hari bhoomi hindi news chhattisgarh
toggle-bar

पुणे की एक मंडी में सीजन की पहली आम की टोकरी 31 हजार में हुई नीलाम

पुणे के एपीएमसी बाजार में शुक्रवार को देवगढ़ रत्नागिरी से मशहूर हापुस आम का पहला डिब्बा पहुंचा।

पुणे की एक मंडी में सीजन की पहली आम की टोकरी 31 हजार में हुई नीलाम
X

देश (India) और दुनिया में यूं तो आम (mango) के शौकीन बहुत से लोग हैं। इस बात का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता कि पुणे (Pune) की एक मंडी में सीजन का पहला हापुस आम (Hapus mangoes) खरीदने के लिए जबरदस्त होड़ दिखाई दी। मंडी में आम की टोकरी (basket of mangoes) की बाकायदा नीलामी की गई। नीलामी के दौरान आम की एक टोकरी 31,000 रुपये की भारी कीमत पर बेची गई।

एक व्यापारी ने दावा किया कि यह 50 वर्षों में सबसे महंगी खरीद थी। पुणे के एपीएमसी बाजार में शुक्रवार को देवगढ़ रत्नागिरी से मशहूर हापुस आम का पहला डिब्बा पहुंचा। आम का टोकरे पहुंचे पर फूलों की माला रखकर खुशी-खुशी स्वागत किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने हाथ जोड़कर आम के मौसम के अच्छे व्यापार के लिए प्रार्थना की।

व्यापारी युवराज काची ने कहा कि यह सीजन के शुरुआती आम हैं। हर साल इन शुरुआती आमों को एक अनुष्ठान (Ritual) के रूप में नीलाम किया जाता है। क्योंकि यह अगले दो महीनों के लिए व्यापार के भाग्य का फैसला करता है। मंडी में आम के इस टोकरे को खरीदने के लिए नीलामी का आयोजन किया गया। जिसमें बोली 5,000 रुपये से शुरू होकर 31,000 रुपये तक गई।

लेकिन ऐसा पहली बार है जब 31000 में एक टोकरी बिकी है। व्यापारी ने यह बीते 50 वर्षों में सबसे महंगी बोली है। इसके अलावा एक टोकरी 21000 और 18000 रुपये में नीलाम हुई। वहीं दो टोकरियां 22500 रुपये में बिकीं हैं। व्यापारी ने कहा कि पिछले 2 सालों में कोरोना वायरस महामारी के दौरान व्यापार नीचे था और व्यापारियों को घाटा हुआ। लेकिन अब चीजें सामान्य हो रही हैं। इसलिए हम जल्द से जल्द फिर से सही तरीके से व्यापर शुरू करना चाहते हैं, यही वजह है कि हमने इस दर पर आम खरीदे हैं।

और पढ़ें
Next Story