Coronavirus: स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा दावा, दुनिया में कोविड-19 के सबसे कम मामले भारत में
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दावा किया गया है कि दुनिया में प्रति लाख की आबादी पर कोरोना के मामले में भारत सबसे कम है।

X
भारत में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच एक बड़ी राहत की खबर आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से दावा किया गया है कि दुनिया में प्रति लाख की आबादी पर कोरोना के मामले में भारत सबसे कम है। इसकी जानकारी खुद स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत में प्रति लाख आबादी पर केस है 30.04 जबकि वैश्विक औसत मामले इसके मुकाबले तीन गुणा ज्यादा 114.67 है।
दुनिया के मुकाबले भारत में प्रति लाख की आबादी पर जहां मामले सबसे ज्यादा कम है। वहीं दूसरी तरफ जहां पर जिस तरह से मामले सामने आ रहे हैं। उनमें एक्टिव मामले और रिकवरी के मामले के बीच दायरा लगातार बढ़ रहा है। जहां पूरे मामले में से आधे लोग ठीक हो चुके हैं। एक बड़ी राहत की खबर है।
Next Story