56 इंची सीने वाला बाजीगर मौन है, अपनी ही नाकामी पर सवाल उठाता ये शख्स कौन है: कांग्रेस
कांग्रेस ने वीडियो के साथ लिखा है कि 56 इंची सीने वाला बाजीगर, हुआ आजकल मौन है। अपनी ही नाकामी पर सवाल उठाता ये शख्स कौन है।

X
कांग्रेस पार्टी लगातार मोदी सरकार पर देश की अर्थव्यवस्था को लेकर निशाना साध रही है। कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर नरेंद्र मोदी का पुराना वीडियो शेयर करके निशाना साधा है। कांग्रेस पार्टी ने अपने ट्विटर हैंडिल से नरेंद्र मोदी (अब पीएम नरेंद्र मोदी) का वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नरेंद्र मोदी देश की अर्थव्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर रहे हैं।
कांग्रेस ने वीडियो के साथ लिखा है कि 56 इंची सीने वाला बाजीगर, हुआ आजकल मौन है। अपनी ही नाकामी पर सवाल उठाता ये शख्स कौन है। बता दें कि अर्थव्यवस्था समेत हर मोर्चे पर आज देश की हालत खस्ता है।
56 इंची सीने वाला बाजीगर, हुआ आजकल मौन है।
— Congress (@INCIndia) January 16, 2020
अपनी ही नाकामी पर सवाल उठाता ये शख्स कौन है।। pic.twitter.com/q7vaglahyp
Next Story