त्रिपुरा: पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान BJP की 20 मोटरसाइकिलों में आगजनी, CPI(M) पर लगा आरोप
त्रिपुरा के धर्मनगर के पश्चिम चंद्रपुर में भाजपा युवा मोर्चा के सदस्यों की एक कार और 20 मोटरसाइकिलों को जला दिया गया। यह घटना पंचायत चुनाव प्रचार के दौरान हुई है। इस दौरान तीन भाजपा समर्थकों के घायल होने की खबर है, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भाजपा ने इस घटना के लिए सीपीआई (एम) को जिम्मेदार ठहराया है।

Tripura: One car & around 20 motorcycles of BJP Yuva Morcha members who had gone for Panchayat Polls campaigning in Paschim Chandrapur in Dharmanagar, were set on fire. 3 injured BJP supporters sent to hospital. BJP alleges CPI(M)'s role in the incident. pic.twitter.com/zgUJhG6Vou
— ANI (@ANI) July 7, 2019
बता दें कि इससे पहले भी भाजपा और सीपीआई (एम) के कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़पों की खबरें आती रही हैं। हालिया लोकसभा चुनाव के दौरान भी यह झड़प हुई थी।
करीब छह माह पहले हुए अगरतला म्यूनिसिपल कारपोरेशन और विभिन्न नगर निकायों की खाली सीटों पर हुए उपचुनाव में भाजपा को एकतरफा जीत मिली थी। पार्टी ने 67 सीटों में से 66 पर विजय हासिल की थी।
और पढ़े: Haryana News | Chhattisgarh News | MP News | Aaj Ka Rashifal | Jokes | Haryana Video News | Haryana News App