haribhoomi hindi news

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण (SIR) को लेकर बड़ा सियासी विवाद खड़ा हो गया है। चुनाव आयोग के अनुसार सूची में त्रुटियों और अपात्र नामों को हटाने की प्रक्रिया के तहत लाखों नाम हटाए गए हैं, लेकिन इस पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इसे राजनीतिक साजिश बताते हुए केंद्र और चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि यह कदम निष्पक्ष और पारदर्शी चुनाव सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है।

इस पूरे विवाद को तब और हवा मिली जब आयोग के एक बयान ने चुनावी निष्पक्षता को लेकर नई बहस छेड़ दी।

सबसे बड़ा सवाल यही है-
क्या यह प्रक्रिया चुनाव सुधार है या लोकतांत्रिक अधिकारों पर असर डालने वाला कदम?

इसी मुद्दे पर हरिभूमि और INH के प्रधान संपादक डॉ. हिमांशु द्विवेदी के साथ विशेष चर्चा में चुनावी प्रक्रिया और राजनीति से जुड़े विशेषज्ञों ने अपनी राय रखी।

Debate Panel

  • डॉ. आलोक शुक्ला – पूर्व उप चुनाव आयुक्त
  • कुशल पांडेय – प्रवक्ता, बीजेपी
  • संजीव कौशिक – राजनीतिक विश्लेषक

बंगाल वोटर लिस्ट विवाद पर किसने क्या कहा? ऊपर दिए गए वीडियो में देखें पूरी चर्चा

7